फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   NEW PROPASAL TO MAKE HOME SCIENCE CLASSES MANDATORY FOR BOYS

अब लड़कों के लिए भी जरूरी होगी 'होम साइंस' की पढ़ाई

Mon, 24 Jul 2017 11:01 AM IST
amarujala.com- presented by- पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com- presented by- पूर्णिमा आचार्य Updated Mon, 24 Jul 2017 11:01 AM IST
विज्ञापन
NEW PROPASAL TO MAKE HOME SCIENCE CLASSES MANDATORY FOR BOYS

अब तक 'होम साइंस' जैसे विषय से लड़के अपनी दूरी बनाकर रखते थे लेकिन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से हाल ही में एक मसौदा तैयार किया गया है जिसके अंतर्गत अब लड़कों को भी होम साइंस की पढ़ाई करनी होगी। नए प्रस्ताव को अगर केंद्र सरकार की मंजूरी मिल जाती है तो स्कूलों में लड़कों के लिए 'होम साइंस' का विषय अनिवार्य हो सकता है। 

विज्ञापन


मंत्रालय के प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार महिलाओं के लिए राष्ट्रीय नीति, 2017 मसौदा को हाल ही में मंत्रियों के एक समूह की मंजूरी मिली है जिसे कैबिनेट में भेजा गया है। मसौदा नीति प्रस्तावित करता है कि मानव संसाधन विकास (HRD) मंत्रालय लड़कियों और लड़कों दोनों के लिए होम साइंस (गृह विज्ञान) एवं फिजिकल एजुकेशन (शारीरिक शिक्षा) अनिवार्य बनाकर स्कूलों के पाठ्यक्रम को फिर से डिजाइन करे। 

विज्ञापन

स्कूल बसों के लिए महिला ड्राइवरों को मिलेगा बढ़ावा

NEW PROPASAL TO MAKE HOME SCIENCE CLASSES MANDATORY FOR BOYS

इसके अलावा इस प्रस्ताव में कामकाजी महिलाओं को प्रोत्साहित करने की भी मांग की गई है। समान वेतन (सिर्फ महिलाओं के लिए संगठनों को टैक्स में छूट) उद्योगों एवं वाणिज्यिक क्षेत्रों के साथ-साथ आवासीय परिसरों में डे-केयर केंद्र को अनिवार्य किए जाने की भी मांग की गई है।

प्रस्ताव में विधवाओं एवं तलाशुदा महिलाओं को टैक्स छूट की बात भी की गई है। नए मसौदा में स्कूल बसों के लिए महिला ड्राइवरों को बढ़ावा देने की सिफारिश भी की गई है। ये कदम न केवल महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेगा बल्कि इससे स्कूली छात्रों के खिलाफ होने वाले यौन अपराधों में भी कमी आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed