फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   NEET 2017: no shoes allowed inside exam hall, guidelines issued

NEET 2017: एग्जाम हॉल में जूते की जगह पहननी होगी चप्पल, गाइडलाइन जारी

Thu, 04 May 2017 03:12 PM IST
amarujala.com presented by: पूर्णिमा आचार्या
amarujala.com presented by: पूर्णिमा आचार्या Updated Thu, 04 May 2017 03:12 PM IST
विज्ञापन
NEET 2017: no shoes allowed inside exam hall, guidelines issued
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Source

7 मई को होने वाले नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यानि NEET की परीक्षा के लिए सीबीएसई ने कई जरूरी गाइडलाइन्स जारी की है। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी कोई भी गलत तरीका न अपनाएं इसलिए सीबीएसई ने सख्त कदम उठाने का फैसला लिया है। बोर्ड ने परीक्षार्थियों के लिए कई जरूरी गाइडलाइंस जारी किए हैं। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि जारी किए गए नियमों में सबसे हैरान करने वाला फैसला ये है कि परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा केंद्र पर पेन और पेन्सिल भी ले जाना मना है। बोर्ट की तरफ से ही उन्हें एग्जाम हॉल में सारी चीजें उपलब्ध कराई जाएंगी। 
विज्ञापन


इसके अलावा परीक्षार्थियों के लिए एक खास तरह का ड्रेस कोड भी जारी किया गया है। इस ड्रेस कोड के नियम को रखने के पीछे मुख्य कारण नकल को रोकना है। गाइडलान्स के मुताबिक एग्जाम में शामिल हो रहे छात्रों को कुर्ता पैजामा और जूता पहनने से साफ मना किया गया है। छात्र केवल लाइट कलर की जींस या ट्राउजर और हाफ 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्लीव की शर्ट ही पहन सकते हैं। इसके अलावा जूते की जगह सैंडल या चप्पल पहनना जरूरी है। वहीं छात्राओं के लिए कपड़ों में बड़े बटन लगाना, किसी टाइप का ब्रोच और हाई हील जूते पहनना साफ मना है। सिर्फ इतना ही नहीं परीक्षार्थियों को हॉल में घड़ी पहनना भी मना है। 


परीक्षार्थियों को एग्जामिनेशन हॉल में पैन या पेंसिल और इरेजर ले जाने पर पाबंदी लगाई गई है। सीबीएसई के अधिकारियों के मुताबिक परीक्षार्थियों को बोर्ड की तरफ से परीक्षा हॉल में ही लिखने की सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। आपको बता दें कि NEET 2017 परीक्षा के लिए 11 लाख से भी ज्यादा परीक्षार्थियों ने रजिस्टर किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed