{"_id":"590af5974f1c1b4a634423b5","slug":"neet-2017-no-shoes-allowed-inside-exam-hall-guidelines-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"NEET 2017: एग्जाम हॉल में जूते की जगह पहननी होगी चप्पल, गाइडलाइन जारी","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
NEET 2017: एग्जाम हॉल में जूते की जगह पहननी होगी चप्पल, गाइडलाइन जारी
amarujala.com presented by: पूर्णिमा आचार्या
Updated Thu, 04 May 2017 03:12 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Source
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
7 मई को होने वाले नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यानि NEET की परीक्षा के लिए सीबीएसई ने कई जरूरी गाइडलाइन्स जारी की है। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी कोई भी गलत तरीका न अपनाएं इसलिए सीबीएसई ने सख्त कदम उठाने का फैसला लिया है। बोर्ड ने परीक्षार्थियों के लिए कई जरूरी गाइडलाइंस जारी किए हैं।
विज्ञापन
आपको बता दें कि जारी किए गए नियमों में सबसे हैरान करने वाला फैसला ये है कि परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा केंद्र पर पेन और पेन्सिल भी ले जाना मना है। बोर्ट की तरफ से ही उन्हें एग्जाम हॉल में सारी चीजें उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
इसके अलावा परीक्षार्थियों के लिए एक खास तरह का ड्रेस कोड भी जारी किया गया है। इस ड्रेस कोड के नियम को रखने के पीछे मुख्य कारण नकल को रोकना है। गाइडलान्स के मुताबिक एग्जाम में शामिल हो रहे छात्रों को कुर्ता पैजामा और जूता पहनने से साफ मना किया गया है। छात्र केवल लाइट कलर की जींस या ट्राउजर और हाफ
विज्ञापन
स्लीव की शर्ट ही पहन सकते हैं। इसके अलावा जूते की जगह सैंडल या चप्पल पहनना जरूरी है। वहीं छात्राओं के लिए कपड़ों में बड़े बटन लगाना, किसी टाइप का ब्रोच और हाई हील जूते पहनना साफ मना है। सिर्फ इतना ही नहीं परीक्षार्थियों को हॉल में घड़ी पहनना भी मना है।
परीक्षार्थियों को एग्जामिनेशन हॉल में पैन या पेंसिल और इरेजर ले जाने पर पाबंदी लगाई गई है। सीबीएसई के अधिकारियों के मुताबिक परीक्षार्थियों को बोर्ड की तरफ से परीक्षा हॉल में ही लिखने की सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। आपको बता दें कि NEET 2017 परीक्षा के लिए 11 लाख से भी ज्यादा परीक्षार्थियों ने रजिस्टर किया है।
कमेंट
कमेंट X