{"_id":"597acc1d4f1c1b100e8b486d","slug":"ncert-may-increase-textbooks-prices-by-30-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब NCERT की किताबें होंगी 30 फीसदी महंगी, छात्र परेशान","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
अब NCERT की किताबें होंगी 30 फीसदी महंगी, छात्र परेशान
amarujala.com- presented by- पूर्णिमा आचार्य
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्द ही NCERT की किताबें महंगी हो जाएंगी। खबर है कि अगले अकादमिक सेशन से छात्रों को NCERT की किताबें महंगी मिलेंगी। नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) किताबों की कीमत में 30 फीसदी की बढ़ोतरी करने की योजना बना रही है। इस पर तेजी से विचार किया जा रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले साल 2012 में किताबों की कीमत में बढ़ोतरी हुई थी।
विज्ञापन
हालांकि अभी तक काउंसिल ने कीमत बढ़ाने की अपनी योजना को मंजूरी के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय (HRD) के पास नहीं भेजा है। NCERT सूत्रों की मानें तो पुस्तकों में पुनः परीक्षण के बाद उसकी कीमत पर फैसला किया जाएगा। इसके अलावा एक नया पोर्टल भी तैयार होगा, जिस पर देश भर के स्कूल NCERT की किताबों के लिए अपना ऑर्डर दे सकेंगे।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X