फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   IN ONE YEAR 889 STUDENTS LEAVE IIT STUDIES

एक साल में 889 छात्रों ने छोड़ दी IIT की पढ़ाई

Mon, 24 Jul 2017 12:14 PM IST
amarujala.com- presented by- पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com- presented by- पूर्णिमा आचार्य Updated Mon, 24 Jul 2017 12:14 PM IST
विज्ञापन
IN ONE YEAR 889 STUDENTS LEAVE IIT STUDIES

Indian Institute of Technology (IIT) में पढ़ना हर छात्र का सपना होता है। लोगों का मानना है कि यहां से पढ़े हुए छात्र इंजीनियरिंग के क्षेत्र में बड़ी से बड़ी सफलता हासिल करते हैं। यहां तक की IIT में एडमिशन लेने के लिए भी छात्रों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि पिछले एक साल में IIT के 889 छात्रों को खराब परफॉर्मेंस की वजह से बाहर निकाल दिया गया है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कुछ छात्रों ने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। छात्रों के अनुसार आईआईटी की मुश्किल पढ़ाई के कारण उनकी पर्सनल लाइफ भी परेशानी में गुजर रही थी। आपको बता दें कि M.Tech और MSC की पढ़ाई बीच में छोड़ने वाले छात्रों की संख्या करीब 630 है।

विज्ञापन

PHD में 196 छात्रों ने अधूरा छोड़ा शोध कार्य

IN ONE YEAR 889 STUDENTS LEAVE IIT STUDIES

आईआईटी जैसे इंजीनियरिंग शिक्षण संस्थान में एडमिशन के लिए बच्चे दिन रात एक कर देते हैं। ऐसे में IIT की पढ़ाई बीच में छोड़ देना चिंता का विषय बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पोस्ट ग्रेजुएशन और PHD के कारण अलग-अलग हैं। PHD में 196 छात्रों ने अपना शोध कार्य अधूरा छोड़ दिया है। इसके बाद छात्रों ने BHU, मद्रास और गांधी नगर से अपनी पढ़ाई पूरी की है।

सूत्रों के अनुसार IIT छात्रों के बीच में पढ़ाई छोड़ने से सरकार को काफी नुकसान हो रहा है। B.Tech और Phd के एक छात्र को तैयार करने में सरकार का 7 लाख से 15 लाख रुपये तक खर्च आता है जबकि एक छात्र से प्रति वर्ष फीस के रूप में लगभग 30 से 35 हजार रुपये ही लिए जाते हैं। ऐसे में बीच में पढ़ाई छोड़ने से सरकार को बहुत नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed