{"_id":"599feda44f1c1bcf408b4770","slug":"majority-of-indian-students-leave-uk-after-degree","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्री के बाद ब्रिटेन छोड़ देते हैं अधिकतर भारतीय छात्र, रिसर्च में हुआ खुलासा","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
डिग्री के बाद ब्रिटेन छोड़ देते हैं अधिकतर भारतीय छात्र, रिसर्च में हुआ खुलासा
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 25 Aug 2017 03:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्च शिक्षा के लिए भारत से ब्रिटेन आने वाले अधिकतर छात्र अपनी डिग्री लेने के बाद वापस चले जाते हैं। यह खुलासा हाल ही में जारी ओएनएस के आधिकारिक आंकड़े में किया गया है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (ओएनएस) के मुताबिक अप्रैल 2016 और अप्रैल 2017 के बीच 7,469 छात्र अपना छात्र वीजा खत्म होने से पहले ही लौट गए जबकि महज 2,209 ने ब्रिटेन में रहने के लिए अपनी वीजा को बढ़वाया।
विज्ञापन
पढ़ें- 35 की उम्र तक होने लगती है नौकरी से नफरत, रिसर्च में हुआ खुलासा
विज्ञापन
ओएनएस के मुताबिक, ‘थाई, चीनी, भारतीय और उत्तर अमेरिकी छात्र अधिकतर अपने शैक्षणिक वीजा या उसकी विस्तार की अवधि खत्म होने से पहले ही चले जाते हैं। वहीं रूसी, बांग्लादेशी, पाकिस्तानी और सऊदी अरब के छात्र यहां रहने के लिए अपनी वीजा अवधि को बढ़ाने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन
आंकड़ो के अनुसार 2016 में महज 9,600 भारतीय छात्रों ने वीजा लिया लेकिन 2010 के आंकड़े को देखें तो भारतीय छात्रों के वीजा लेने की संख्या 40,500 थी।
कमेंट
कमेंट X