फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   kanpur university extends last date of application for admission into different courses

कानपुर यूनिवर्सिटी में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

Mon, 01 May 2017 02:31 PM IST
amarujala.com- presented by: शिवेन्दु शेखर
amarujala.com- presented by: शिवेन्दु शेखर Updated Mon, 01 May 2017 02:31 PM IST
विज्ञापन
kanpur university extends last date of application for admission into different courses

कानपुर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने एडमिशन के आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाने का फैसला लिया है। इसके तहत अब छात्र 10 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। शनिवार को प्रवेश समिति की बैठक में इस पर अंतिम मुहर लग गई। रजिस्ट्रार आरसी अवस्थी ने बताया कि कई छात्र अभी भी यूनिवर्सिटी की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं। ऐसे में उन्हें आवेदन करने के लिए एक और मौका दिया जा रहा है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल से बढ़ाकर 10 मई कर दी गई है।

विज्ञापन


29-30 को प्रवेश परीक्षा 


आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ने के बाद प्रवेश परीक्षा की तिथि भी आगे बढ़ाई जाएगी। अभी तक प्रवेश परीक्षा के लिए 12,13 व 14 मई की संभावित तिथि तय की गई थी, लेकिन अब इसे 29, 30 मई करने का प्रस्ताव है। रजिस्ट्रार आरसी अवस्थी के मुताबिक 20 अप्रैल तक लॉ की सेमेस्टर परीक्षाएं भी रहेंगी, इस कारण केंद्र बनाने में भी दिक्कतें आ रही थीं। 

विज्ञापन


करीब आठ हजार आवेदन


यूनिवर्सिटी में 2017-18 सत्र में दाखिले के 30 मार्च से शुरू होकर 30 अप्रैल तक चली ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में करीब आठ हजार ऑनलाइन आवेदन हुए हैं। इस बार यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कुल 43 अलग-अलग कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन मांगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


आज बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारियों का जायजा


संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारियों के लिए सोमवार को कानपुर यूनिवर्सिटी में बैठक होगी। कुलपति प्रो. जेवी वैशंपायन की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सभी केंद्राध्यक्ष व परीक्षा के लिए अन्य जिम्मेदारों को बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed