फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   just like neet there can be one entrance exam for all engineering institutions

नीट के तर्ज पर जल्द ही इंजीनियरिंग में भी हो सकती है एक प्रवेश परीक्षा

Sun, 14 May 2017 02:28 PM IST
amarujala.com- Presented by: शिवेन्दु शेखर (अमर उजाला ब्यूरो दिल्ली)
amarujala.com- Presented by: शिवेन्दु शेखर (अमर उजाला ब्यूरो दिल्ली) Updated Sun, 14 May 2017 02:28 PM IST
विज्ञापन
just like neet there can be one entrance exam for all engineering institutions
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : SOURCE

देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में वर्ष 2018 से दाखिले के लिए एक प्रवेश परीक्षा पर जुलाई में फैसला हो सकता है। सरकार जुलाई तक देशभर के राज्यों से मिले सुझावों और विशेषज्ञों की सलाह पर इंजीनियरिंग की एक दाखिला प्रवेश परीक्षा शुरू करने की योजना बना रही है।

विज्ञापन


फिलहाल कैपिटेशन फीस खत्म करने का हल तलाशने के चलते देरी हो रही है।  
   
सूत्रों के मुताबिक, मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट शुरू होने के बाद कैपिटेशन फीस की दिक्कत अभी भी छात्र व अभिभावक झेल रहे हैं। जबकि इंजीनियरिंग कालेज भी छात्रों से कैपिटेशन फीस वसूलते हैं। हालांकि सरकार ने मेडिकल और इंजीनियरिंग कालेज प्रबंधन को सख्त निर्देश दे रहे हैं कि दाखिले के साथ वे कैपिटेशन फीस नहीं लेंगे।
विज्ञापन


दक्षिण भारत के कई निजी इंजीनियरिंग व अन्य कालेजों के छात्रों ने ही मानव संसाधन विकास प्रकाश जावडेकर को ईमेल पर कैपिटेशन फीस लेने की जानकारी दी थी और समस्या का हल निकालने की मांग रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के चलते सरकार ने मेडिकल के बाद इंजीनियरिंग के लिए भी एक दाखिला प्रवेश परीक्षा की तैयारी वर्ष 2018 से कर रखी है। इसके तहत देशभर के ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन के सभी कालेज व विश्वविद्यालय एक ही आवेदन विंडो से दाखिला करेंगे। हालांकि इसमें देशभर के 31 आईआईटी शामिल नहीं होंगे।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed