फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   ITI Admission: online admission process will start from 28 may onwards

ITI Admission: मई के आखिर तक शुरू हो जाएगी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

Tue, 02 May 2017 12:21 PM IST
amarujala.com- अमर उजाला ब्यूरो कानपुर (Edited by: शिवेन्दु शेखर)
amarujala.com- अमर उजाला ब्यूरो कानपुर (Edited by: शिवेन्दु शेखर) Updated Tue, 02 May 2017 12:21 PM IST
विज्ञापन
ITI Admission: online admission process will start from 28 may onwards

उत्तर प्रदेश के सभी इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (ITI) में एडमिशन के लिए 28 मई से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। स्टूडेंट 10 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। इसका पूरा खाका राज्य व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद ने तैयार कर लिया है। जल्द ही इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


आईटीआई पांडुनगर के प्रिंसिपल ई. केएम सिंह ने बताया कि आवेदन की प्रक्रिया 28 मई से प्रारंभ की जा रही है। प्रदेश भर की आईटीआई में इस बार करीब 20000 सीटें बढ़ेंगी। कानपुर के राजकीय पॉलिटेक्नीक कॉलेजों में करीब 500 सीटें बढ़ाई जाएंगी। 
विज्ञापन


इसके अलावा एक और फैसले के तहत जल्द ही आईटीआई में ऑनलाइन अंकतालिका की तर्ज पर ही अब प्रमाणपत्र भी ऑनलाइन मिल सकेंगे। इससे जहां आईटीआई करने वालों को सालों तक प्रमाणपत्र का इंतजार नहीं करना पड़ेगा वहीं छात्रों के सत्यापन में भी कोई दिक्कत नहीं होगी।    
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी पद्धति के तहत प्रमाणपत्र प्राप्त करने की जटिल प्रक्रिया से छात्रों को गुजरना पड़ता था। आईटीआई से पास होने के बाद भी प्रमाणपत्र मिलने में चार से पांच साल लग जाते थे। साथ ही जिस कंपनी या फैक्ट्री में छात्र नौकरी पर लगता था, उस कंपनी को भी आईटीआई के कागज असली हैं या नकली इसका सत्यापन करने में भी काफी समय लगता था।


अब ऑनलाइन प्रक्रिया होने से अंकतालिका मिलने के एक हफ्ते के अंदर ही प्रमाण पत्र मिल सकेगा। साथ ही कंपनी सीधे वेबसाइट पर नौकरी करने वाले आईटीआई के छात्र का रोल नंबर डाल कर प्रमाणपत्र का सत्यापन कर सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed