फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   If you like creativity and artistry,then make your career in graphic design,get job in many sector-safalta

Graphic Design: क्रिएटिविटी और कलात्मकता है पसंद तो ग्राफिक डिजाइन में बनाएं अपना करिअर, मिलेंगे जॉब्स के मौके

Tue, 28 Feb 2023 03:11 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Tue, 28 Feb 2023 03:11 PM IST
सार

ग्राफिक डिजाइन एक तेजी से उभरती हुई इंडस्ट्री है जिसने बेहद कम समय में भारत में 160 बिलियन डॉलर का मार्केट तैयार कर लिया है। ई कॉमर्स सेक्टर, विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और वेबसाइटों, ब्रांड आइडेंटिटी, उत्पाद डिजाइन, विज्ञापन जैसे तमाम क्षेत्रों में कुशल ग्राफिक डिजाइनरों की मांग बढ़ गई है। अगर आप भी रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो ग्राफिक डिजाइन क्षेत्र आपके लिए एक बेहतर करिअर विकल्प साबित हो सकता है। 

विज्ञापन
If you like creativity and artistry,then make your career in graphic design,get job in many sector-safalta
ग्राफिक डिजाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्राफिक डिजाइन एक तेजी से उभरती हुई इंडस्ट्री है जिसने बेहद कम समय में भारत में 160 बिलियन डॉलर का मार्केट तैयार कर लिया है। आजकल उत्पाद बनने से लेकर उसके प्रचार तक ग्राफिक डिजाइन का तेजी से उपयोग बढ़ा है। इसे एक उदाहरण से समझते हैं, मान लो कोई उत्पाद है जिसे आप ऑफलाइन या ऑनलाइन बेचना चाहते हैं तो आपको उत्पाद के पैकिंग डिजाइन, पैकेजिंग डिजाइन, लोगो, ब्रॉशर, विज्ञापन आदि में ग्राफिक का इस्तेमाल करना होता है। वहीं ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले लोग उत्पाद की इमेज देखकर ही उसे खरीदने के लिए आकर्षित होते हैं। इसीलिए ई कॉमर्स सेक्टर में विभिन्न उत्पादों और सेवाओं के संचालन के लिए कुशल ग्राफिक डिजाइनरों की मांग बढ़ गई है। इसके अलावा, विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और वेबसाइटों के लिए भी ग्राफिक डिजाइनर्स काम करते हैं। मौजूदा समय में ब्रांड आइडेंटिटी, उत्पाद डिजाइन, विज्ञापन जैसे तमाम क्षेत्रों में ग्राफिक डिजाइनरों को हाथो हाथ लिया जा रहा है। अगर आप भी क्रिएटिव हैं और कलात्मकता आपको पसंद है तो इस क्षेत्र में अपना करिअर बना सकते हैं। सफलता ने ग्राफिक डिजाइन क्षेत्र में बेहतर करिअर अवसरों को देखते हुए बेसिक ग्राफिक डिजाइन कोर्स की शुरूआत की है। जिसकी सहायता से आप स्किल्ड होकर इस क्षेत्र में शानदार सैलरी वाली जॉब हासिल कर सकते हैं। 

विज्ञापन


ये भी सीखें 
मास्टर डिजिटल मार्केटिंग 
एडवांस्ड डिजिटल मार्केटिंग 
बेसिक डिजिटल मार्केटिंग
 

विज्ञापन

क्रिएटिविटी और कलात्मकता

ग्राफिक डिजाइन कला और रचनात्मकता का एक समन्वित मिश्रण है। एक अच्छा ग्राफिक डिजाइनर उत्पाद को आकर्षक और समझने में आसान बनाने के लिए आर्टिस्टिक नजरिए का उपयोग करता है। डिजाइन कलाकार का काम न केवल उत्पादों को आकर्षक बनाना होता है, बल्कि उन्हें एक नए और यूनीक तरीके से प्रस्तुत करना भी होता है ताकि वे लोगों के मन में खास जगह पा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिजाइनरों की भूमिका  

ग्राफिक डिजाइनर की भूमिका उत्पाद व सेवाओं को आकर्षक और यादगार बनाने की होती है। आज के समय में ग्राफिक डिजाइनर उत्पाद डिजाइन, विज्ञापन, पैकेजिंग डिजाइन, लोगो डिजाइन, वेब डिजाइन और मोबाइल डिजाइन जैसे कार्य कर रहे हैं। स्किल्ड डिजाइनर कला, रंग, टेक्स्ट, फोटोग्राफी और लेआउट बनाने में माहिर होते हैं। डिजाइनर्स उत्पाद के बारे में ग्राफिक्स की सहायता से व्याख्या करते हैं जिससे यूजर्स को उत्पाद के बारे में समझ बनाने में आसानी होती है।  

सैलरी

विज्ञापन, वेबसाइट या मल्टीमीडिया कंपनी में ग्राफिक डिजाइनर के रूप में काम करने वालों को 25,000 रुपये से लेकर 50,000 रुपये प्रति महीना तक तनख्वाह मिलती है। हालांकि, बड़ी कंपनियां अनुभव के आधार पर ग्राफिक डिजाइनरों को अधिक भुगतान करती हैं। अगर आपके अंदर अतिरिक्त कौशल जैसे कि एनिमेशन या 3D डिजाइन की समझ है तो वेतन में जल्दी वृद्धि हो जाती है।

सफलता के साथ बनाएं अपना करिअर

देश की जानी - मानी एडटेक कंपनी सफलता ने युवाओं की मदद के लिए कई प्रोफेशनल और स्किल ओरिएंटेड शॉर्ट और लॉन्ग टर्म कोर्स की शुरुआत की है जहां से आप घर बैठे खुद को एक किसी फील्ड का प्रोफेशनल बना सकते हैं। यहां डिजिटल मार्केटिंग के अलावा भी कई कोर्स मौजूद हैं। इतना ही नहीं सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए भी सफलता पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्स हैं। यहां से पढ़कर सैकड़ों युवाओं ने सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में शानदार नौकरियां हासिल की हैं तो फिर देर किस बात की आज ही सफलता से जुड़ें और अपना शानदार करिअर बनाएं। आप अपने फोन में safalta app डाउनलोड करके भी इन कोर्सेज से जुड़ सकते हैं।

ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले लोग उत्पाद की इमेज देखकर ही उसे खरीदने के लिए आकर्षित होते हैं। इसीलिए ई कॉमर्स सेक्टर में विभिन्न उत्पादों और सेवाओं के संचालन के लिए कुशल ग्राफिक डिजाइनरों की मांग बढ़ गई है।

ग्राफिक डिजाइनर बनने के लिए आपको किस तरह के कौशल की आवश्यकता है ?

ग्राफिक डिजाइनर के पास रचनात्मक दिमाग, डिजाइन की अच्छी समझ और डिजाइन सॉफ्टवेयर का तकनीकी ज्ञान होना चाहिए। उनके पास मजबूत संचार, समय प्रबंधन और समस्या सुलझाने के कौशल भी होने चाहिए।

आज की दुनिया में ग्राफिक डिजाइन कितना महत्वपूर्ण है ?

ग्राफिक डिजाइन आज की दुनिया में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, क्योंकि यह व्यवसायों को एक दृश्य पहचान बनाने और अपने संदेश को प्रभावी ढंग से लक्षित दर्शकों तक पहुंचाने में मदद करता है। इसका उपयोग डिजिटल सामग्री, विपणन सामग्री और उत्पाद पैकेजिंग बनाने में भी किया जाता है, जो कि किसी भी व्यवसाय की सफलता के लिए आवश्यक हैं।

ग्राफिक डिजाइनर को कितना वेतन मिलता है ?

एक ग्राफिक डिजाइनर के लिए वेतन सीमा अनुभव, स्थान और उद्योग जैसे कारकों के आधार पर भिन्न होती है। श्रम सांख्यिकी ब्यूरो के अनुसार, ग्राफिक डिजाइनरों के लिए औसत वार्षिक वेतन मई 2020 में 4 लाख था। हालांकि, क्षेत्र में शीर्ष कर्मचारी एक वर्ष में 8 -10 लाख रुपये से अधिक कमा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed