{"_id":"58d9f6f24f1c1b1e0963e68c","slug":"hrd-minister-says-in-loksabha-there-is-ample-opportunity-for-sanskrit-bed-med-in-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"'संस्कृत में बीएड, एमएड करने वालों को मिलेंगे नौकरी के मौके'","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
'संस्कृत में बीएड, एमएड करने वालों को मिलेंगे नौकरी के मौके'
amarujala.com- Presented by: शिवेंदु शेखर
Updated Tue, 28 Mar 2017 01:15 PM IST
विज्ञापन
कॉलेज में संस्कृत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा में एक सवाल के जवाब के दौरान मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि देशभर के कॉलेजों में संस्कृत पढ़ने वाले बच्चों की संख्या में इजाफा हो रहा है। लेकिन साथ ही साथ उन्होंने ये भी बताया कि इस संबंध में कोई डाटा उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
एचआरडी मिनिस्टर ने फिर बताया कि, "बावजूद इसके कि हमारे पास कोई डाटा उपलब्ध नहीं है लेकिन राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ, तिरुपति और श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ, नई दिल्ली से मिली जानकारी के मुताबिक कॉलेज में संस्कृत पढ़ने वाले छात्रों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।"
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि, "संस्कृत शिक्षकों के पदों में कोई कमी नहीं की जा रही है। जो छात्र संस्कृत में शिक्षा शास्त्र (बीएड) और शिक्षा आचार्य (एमएड) कर रहे हैं उनके लिए नौकरी की अपार संभावनाएं हैं। सरकारी और प्राइवेट हर तरह के ऑर्गेनाईजेशन में नौकरी के मौके उपलब्ध हैं।"
विज्ञापन
मंत्री ने बताया कि "पिछले तीन सालों में मेघालय की दो यूनिवर्सिटी, ईआईएलएम यूनिवर्सिटी और सीएमजे यूनिवर्सिटी के खिलाफ बहुत सी शिकायतें आने के बाद उन्हें बंद किया गया है।"
कमेंट
कमेंट X