फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   GLA University, Mathura Academic Session started with Orientation Program

GLA का 20वां शैक्षणिक सत्र "ओरिएंटेशन" कार्यक्रम के साथ हुआ शुरू

Fri, 18 Aug 2017 05:42 PM IST
amarujala.com-presented by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com-presented by: अभिषेक तिवारी Updated Fri, 18 Aug 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
GLA University, Mathura Academic Session started with Orientation Program
gla university

जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा (उ.प्र.) का 20वां शैक्षणिक सत्र "ओरिएंटेशन" कार्यक्रम के साथ शुरु हुआ। कुलपति प्रो. दुर्ग सिंह चैहान ने नवागन्तुक छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों को जीएलए में प्रवेश पर बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जीएलए की अलग ही पहचान है, उसका कारण है विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास एवं सर्वश्रेष्ठ रोजगार।

विज्ञापन


उन्होंने नवागन्तुक विद्यार्थियों को "ओरिएंटेशन" कार्यक्रम का महत्त्व समझाते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य नए छात्र-छात्राओं को यूनिवर्सिटी के नियमों व शिष्टाचार से अवगत कराना है ताकि वह यहां के परिवेश को नज़दीकी से समझते हुए शीघ्र ही स्वयं को उसके अनुसार ढाल सकें। साथ ही नवागन्तुक छात्र-छात्राओं और उनके सीनियर्स छात्रों के मध्य, कार्यक्रम के दौरान मेलमिलाप के जरिये प्रेम, आदर और सौहार्द की भावना पैदा करना है। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के सेके्रटरी सोसायटी एवं कोषाध्यक्ष श्री नीरज अग्रवाल ने नव प्रवेषित विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए ,कई प्रेरणादायक कहानियों के माध्यम से छात्रों को प्रोत्साहित किया और बताया कि सफलता पाने के लिए लक्ष्य निर्धारित करना अत्यन्त आव’यक है एवं उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए नकारात्मक विचारों व आलोचनाओं पर ध्यान न देते हुए सच्ची ईमानदार व कर्मठ होना भी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने छात्रों से साफतौर पर कहा कि शिक्षण से संबंधित कभी कोई परेशानी आये तो वह छात्र अपनी बात को शिक्षक एवं विभागाध्यक्ष से सामने सम्मान से रखें। छात्र शिक्षण से संबंधित आज कोई परेशानी बताने में हिचकिचाहट रखेगा तो उसे कल भी हिचकिचाहट महसूस होगी और उसे कभी भी समस्या का समाधान नहीं मिल सकेगा। 

पढ़ें- GLA University के बीटेक मैकेनिकल विभाग शिक्षकों के शोध हुए प्रकाशित

उन्होंने दो पंक्तियों के माध्यम से छात्रों को समझाते हुए कहा कि जब हौंसला बना लिया है ऊंची उड़ान का...फिर देखना फिजूल है कद आसमान का... उन्होंने कहा कि छात्रों को यह दृढ इच्छा शक्ति लेकर चलना होगा कि मैं नहीं कर सकता, मेरे से नहीं होगा, जो काम दूसरा कर सकता है वह मेरे से नहीं होगा इन विचारों को मन से त्यागना होगा। इन सबको त्यागने के बाद छात्र एकजुट होकर आगे बढ़ सकते हैं। 

प्रतिकुलपति एवं प्रबंधन संस्थान के निदेशक प्रो. आनंद मोहन अग्रवाल ने नवागन्तुक छात्र-छात्राओं को दृढ संकल्पित कराते हुए कहा कि सभी विद्यार्थी नियमित रूप से अध्ययन करेंगे तथा समय-समय पर विश्वविद्यालय के विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभागी बन अपने व्यक्तित्व का विकास करेंगे। 

जीएलए विश्वविद्यालय में 240 के करीब कंपनियां कैंपस प्लेसमेंट के लिए आती हैंः अनूप गुप्ता

GLA University, Mathura Academic Session started with Orientation Program
gla university

संस्थान के निदेशक प्रो. अनूप कुमार गुप्ता ने सभी छात्रों को आत्मशक्ति बढ़ाने और दबाव मुक्त शिक्षा के लिए प्रेरित किया और बताया कि जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा में 190 से लेकर 240 के करीब कंपनियां कैंपस प्लेसमेंट के लिए आती हैं, लेकिन इन कंपनियों की अलग-अलग आकांक्षा होती हैं। इंफोसिस, टेक महिन्द्रा, कैफजेमिनी या कोई भी कंपनी हो प्रत्येक कंपनी का अपना अलग मानदंड है। इसके लिए सभी छात्रों को स्वयं में ऐसी दृढ़+ इच्छा  शक्ति लानी है जिसमें आप सभी स्वयं शिक्षा के लिए लालायित हो। हर जगह आपको ऐसा महसूस होगा कि आप दिनों-दिन प्रगति कर रहे है। 

विश्वविद्यालय के कुलसचिव अशोक कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय यहाँ सौहाद्र्धपूर्ण, भय-मुक्त और पढ़ाई के लिए अनुकूल वातावरण के लिए तत्पर है। उन्होंने विश्वविद्यालय की प्रगति के बारे में छात्रों को बताया और कहा कि जीएलए वि’वविद्यालय का यही उद्देश्य होगा कि छात्रों को संपूर्ण शिक्षा प्रदान की जाये। आगे उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए न केवल तीव्र बुद्धि की आव’यकता होती है बल्कि कड़ी मेहनत की भी अतिआव’यकता होती है। उन्होंने जीवन में अनुशासन एवं समय के सदुपयोग पर बल दिया। 

जीएलए विश्वविद्यालय,में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में बी.टेक, बीफार्म, बीएससी बायोटैक, बी.काॅम आॅनर्स, बीबीए, बीबीए फैमिली बिजनैस, बीसीए, एमबीए, एमसीए, एमटेक, एमफार्म, एमएससी बायोटैक, बी.एड एवं डिप्लोमा के नव-प्रवेषित 3000 छात्र-छात्राओं ने अपने अभिभावकों के साथ शिरकत की।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रो. पीएन माहे’वरी, प्रो. प्रदीप मिश्रा, चीफ प्राॅक्टर प्रो. आशीष शर्मा, प्रो. दीपक दास, विशाल गोयल, डाॅ. दिवाकर भारद्वाज ने भी वि’वविद्यालय के शिक्षण सत्र के बारे में छात्रों को जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन निनाद गु्रप के संयोजक डाॅ. विवेक मेहरोत्रा ने किया। इस मौके पर दीपक गौड़, धर्मेन्द्र कुलश्रेष्ठ, शंशाक सक्सेना, फैजुल हसन, अरूण द्विवेदी, अशोक कुमार आदि का सहयोग सराहनीय रहा। निदेशकगण ने नवागन्तुक छात्रों से परिचय करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed