फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   GLA university brother and sister shine

जीएलए यूनिवर्सिटी के भाई बहन पटल पर चमके

Sat, 05 Mar 2016 10:05 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sat, 05 Mar 2016 10:05 AM IST
सार

  • परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं
  • देखा था बीटेक का सपना
  • सगे भाई-बहन सुधीर और विनीता
  • जीएलए ने दिलाया आईआईटी में प्रवेश

विज्ञापन
GLA university brother and sister shine
जीएलए - फोटो : GLA website

विस्तार

मथुरा की जीएलए यूनिवर्सिटी अपने होनहार छात्र-छात्राओं के सपने पूरा करने में यकीन करती है। इसके लिए वे उनका पूरी तरह सहयोग भी देती है। इसके सबसे बड़े उदाहरण हैं मथुरा के ही रहने वाले सगे भाई-बहन सुधीर और विनीता।
विज्ञापन


इन दोनों ने देश के नंबर वन इंजीनियरिंग संस्थान आईआईटी से साथ में बीटेक करने का सपना देखा था। दोनों की कड़ी मेहनत ने उन्हें आईआईटी रुड़की में दाखिला भी दिलवाया। लेकिन परिवार की आर्थिक हालत ठीक न होने के कारण वे अपने सपने को पूरा नहीं कर पा रहे थे।
विज्ञापन


आगे की पढ़ाई के लिए पैसे न जुटा पाने पर सुधीर और विनीता तो जैसे हताश ही हो गए थे। ऐसे में जीएलए यूनिवर्सिटी इनकी मदद के लिए आगे आई। जीएलए के स्कॉलरशिप प्रोगाम के तहत इनकी पढ़ाई का खर्चा यूनिवर्सिटी ने उठाने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज सुधीर और विनीता बिना किसी चिंता के आईआईटी में पढ़ाई कर रहे हैं। दोनों ने ही जीएलए का नाम रोशन किया है। ये जीएलए की मदद के बिना शायद मुमकिन नहीं होता। खुद सुधीर भी इस बात को मानते हैं।

सुधीर का कहना है कि उन्हें कहीं से मदद की उम्मीद नहीं थी लेकिन जब जीएलए ने हाथ बढ़ाया तो वे अपने साथ साथ अपने परिवार का भी सपना पूरा कर पाए। उन्हें यह सोच कर बहुत खुशी होती है कि वे आईआईटी का हिस्सा बन पाए।


विनीता भी जीएलए का धन्यवाद करते नहीं थकतीं। वे मानती हैं कि उनके आने वाले कल को सुधारने में जीएलए यूनिवर्सिटी का बहुत बड़ा हाथ है।

विनीता और सुधीर इकलौते ऐसे छात्र नहीं हैं। पहले भी जीएलए के ऐसे कई प्रतिभाशाली स्टूडेंट रहे हैं जिनकी अच्छी पढ़ाई के लिए जीएलए उनके साथ खड़ी रही। जीएलए बच्चों की पढ़ाई के साथ साथ उनके व्यक्तित्व को भी उभारती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed