{"_id":"5a5754884f1c1bde188b4580","slug":"gla-103-student-selected-in-international-company-capgemini","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जीएलए में कैंपस प्लेसमेंट, 103 छात्रों का कैपजेमिनी में हुआ चयन","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
जीएलए में कैंपस प्लेसमेंट, 103 छात्रों का कैपजेमिनी में हुआ चयन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजला
Updated Thu, 11 Jan 2018 05:57 PM IST
विज्ञापन
college
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर हौसले बुलंद हों तो किसी भी सफलता के मुकाम को हासिल करना कोई कठिन काम नहीं। मौका था जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा में कैंपस प्लेसमेंट का। जहां अंतर्राष्ट्रीय कंपनी कैपजेमिनी लि. ने कैंपस प्लेसमेंट किया, जिसमें बीटेक एवं बीसीए कोर्सेज के 103 छात्र-छात्राओं को नौकरी मिली।
ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट विभाग के जनरल मैनेजर नीरज गर्ग ने बताया कि छात्र-छात्राओं ने यह मुकाम यूं ही हासिल नहीं किया। छात्रें तीन चरणों में हुए कडे़ साक्षात्कार और ऑनलाइन परीक्षा से गुजरते हुए इस मुकाम पर पहुंचे। प्रथम चरण और दूसरे चरण में वर्बल/नॉन वर्बल ऑनलाइन टेस्ट हुआ। प्रथम चरण में आयोजित टेस्ट में 813 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उसके बाद इन छात्रों में से 278 छात्रों ने दूसरे चरण की परीक्षा दी, जिसमें से 133 छात्रों का टैक्नीकल इंटरव्यू हुआ।
टैक्नीकल इंटरव्यू में 103 छात्रों के चयन की घोषणा हुई। चयनित सभी छात्र अपना कोर्स पूर्ण करने के पश्चात नौकरी करेंगे। उन्होंने छात्रों के चयन होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि छात्रों के जीवन की एक नई पारी यहाँ से शुरू होती है, जहां छात्र ईमानदार प्रयासों के साथ स्वयं को श्रेष्ठ साबित करते हुए करियर को नई ऊंचाई दे।

जीएलए विश्वविद्यालय छात्रों के ईमानदार प्रयासों में सहयोग के लिए सदैव तत्पर है। विश्वविद्यालय में छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु उत्कृश्ट शिक्षा के साथ-साथ परिश्रम, अनुशासन, कर्तव्य निष्ठा एवं टीम वर्क जैसे गुणों के विकास पर भी ध्यान दिया जाता है और निश्चित ही इस सफलता का श्रेय छात्रों व शिक्षको की कड़ी मेहनत, परिश्रम और लगन को जाता है।
बीटेक कम्प्यूटर साइंस की छात्रा आस्था शर्मा ने अपने चयन का श्रेय अपने माता-पिता एवं विश्वविद्यालय प्रशासन को देते हुए कहा कि माता-पिता व गुरुजनों के आशीर्वाद और प्रोत्साहन ने उन्हें आज इस स्तर तक पहुँचाया है। शैक्षणिक वातावरण से ओत-प्रोत जीएलए वास्तव में शिक्षा के लिए अद्वितीय स्थान है।
बीसीए के छात्र अंशुल सिंघल ने बताया कि जीएलए कैम्पस रिक्रूटमेन्ट के लिए जो विशेष कक्षाऐं होती हैं, उससे हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता और हम छात्र सरल तरीके से कम्पनियों में चयनित हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि यहां से अध्ययनरत छात्र कंपनियों में विभिन्न शोध कर रहे हैं। इन शोधों के लिए विश्वविद्यालय में छात्रों को समय-समय पर प्रेरित किया जाता है।

ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट विभाग के समस्त पदाधिकारियों ने छात्रों को चयन की शुभकामनाएं दीं
प्लेसमेंट हब बन गया है जीएलए: नीरज अग्रवाल
प्लेसमेंट की गति को रफ्तार देने वाले सेक्रेटरी सोसायटी एवं कोशाध्यक्ष श्री नीरज अग्रवाल ने विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में प्रतिवर्ष सैकड़ों कंपनियां कैंपस प्लेसमेंट के लिए आती हैं। जीएलए प्लेसमेंट का हब बन चुका है। जो विद्यार्थी इंफोसिस और कैपजेमिनी में चयनित नहीं हो पाये हैं ऐसे छात्र हिम्मत न हारकर कड़ी मेहनत पर ध्यान दें। विश्वविद्यालय की तरफ से छात्रों को कई और भी मौके मिलेंगे। जीएलए विश्वविद्यालय सदैव छात्रों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगा। साथ ही श्री अग्रवाल ने कैपजेमिनी में चयनित हुए छात्रों को शुभाशीश प्रदान किया। श्री अग्रवाल ने समस्त टीम जीएलए को शुभकानाएं दी।
कैपजेमिनी के अधिकारी छात्रों की प्रतिभा देख गदगद
कैपजेमिनी के सीनियर निदेशक असद कादरी कहते हैं कि अब तक उन्होंने कई इंस्टीट्यूट तथा यूनिवर्सिटी में कैंपस प्लेसमेंट किया है, लेकिन जीएलए विश्वविद्यालय के रिकॉर्ड ने मुझे चैंका दिया। 103 छात्रों के चयन पर उन्होंने कहा कि उन्हें अब भी विश्वास नहीं हो रहा है कि इतने संस्थानों को पीछे छोड़ते हुए जीएलए के छात्रों ने इतनी कड़ी परीक्षा से गुजर कर नौकरी हासिल की। वास्तव में जीएलए से छात्रों को मिल रही तकनीकी शिक्षा पर गर्व है।

कमेंट
कमेंट X