सीसीटीवी की निगरानी में होगी डीयू की एंट्रेंस परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक सत्र 2017-18 के लिए होने वाले दाखिले की परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से बचने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। आपको बता दें कि डीयू शैक्षणिक सत्र 2017-18 के लिए एमए, एमफिल और पीएचडी के लिए देशभर में ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने वाली है।
परीक्षा को किसी भी तरह के कदाचार से दूर रखने के लिए सभी ऑनलाइन परीक्षा केन्द्रों को सीसीटीवी से लैश किया जाएगा। सबसे जरूरी बात तो ये है कि डीयू पहली बार पीजी कोर्सेज के लिए ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन करने जा रहाी है।
बीते साल से ही पीजी स्तर पर डीयू एंट्रेंस टेस्ट आयोजित कर रहा है। पिछले साल प्रशासन ने दिल्ली से बाहर के 6 शहरों में एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन किया था। लेकिन वो परीक्षा ऑनलाइन नहीं बल्की ऑफलाइन थी। लेकिन इस बार लगभग 18 शहरों में यह परीक्षा होगी जिनमें वाराणसी, चंडीगढ़, भोपाल, दिल्ली एन सी आर, अहमदाबाद, मुंबई, बैंगलुरु, भुवनेश्वर, कोलकाता, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, नागपुर, पटना, रांची और त्रिवेंद्रम शामिल हैं।
ऑनलाइन परीक्षा का होगा आयोजन
इतने बड़े स्तर पर आयोजित होने जा रही परीक्षा के लिए प्रशासन किसी भी तरह की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। लिहाजा सेंटरों पर कड़ी नजर रखने के लिए सीसीटीवी से निगरानी करने का फैसला किया गया है। बाहरी एजेंसी के सहयोग से यह ऑनलाइन परीक्षा आयोजित होनी है, ऐसे में एजेंसी की जिम्मेदारी होगी कि इस परीक्षा के लिए बनाए जाने वाले हर सेंटर पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था हो।
प्रशासन का मानना है कि इससे गड़बड़ी की गुंजाइश नही रहेगी। दो घंटे की ऑनलाइन परीक्षा में मल्टीपल च्वाइस प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा का माध्यम हिंदी और अंग्रेजी दोनों में होगी।
कमेंट
कमेंट X