डीयू आवेदन: सीबीएसई बोर्ड के छात्र नंबर वन, दूसरे स्थान पर रहा यूपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2018-19 में दाखिले के लिए बीते सप्ताह समाप्त हुई आवेदन प्रक्रिया के बाद अब फार्मों की स्कैनिंग का काम शुरू हो गया है। आवेदन करने के मामले में सीबीएसई बोर्ड के छात्र नंबर वन रहे हैं। जबकि दूसरा नंबर यूपी बोर्ड के छात्रों का है। दरअसल, डीयू में सीबीएसई बोर्ड समेत देशभर के 26 बोर्ड के छात्रों से आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिनकी स्कैनिंग के बाद प्रशासन ने बोर्ड आधारित आंकड़े जारी किए हैं।
डीयू दाखिला प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों के अनुसार इस बार कुल 2,70,515 छात्रों ने आवेदन किया है। इनमें से सबसे अधिक 2,49,694 आवेदन सीबीएसई बोर्ड के छात्रों के आए हैं। जबकि बीते साल इस बोर्ड से 1,94,004 छात्रों ने आवेदन किया था।
इस तरह से 55,690 छात्रों ने अधिक आवेदन किया है। वहीं, आवेदन करने के मामले में दूसरा नंबर यूपी बोर्ड का है। यहां से 22,266 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जबकि बीते साल यह संख्या 17,918 थी। तीसरे नंबर पर हरियाणा बोर्ड के छात्र हैं। इस बोर्ड से 10,858 आवेदन प्राप्त हुए हैं। सबसे कम 245 आवेदन मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजूकेशन से प्राप्त हुए हैं।
देखें इस साल किस बोर्ड से आए कितने आवेदन
वर्ष 2018
बोर्ड आवेदन
सीबीएसई 2,49,694
यूपी बोर्ड 22,266
हरियाणा बोर्ड 10,858
आईएससी 9,681
बिहार 7, 573
राजस्थान 4,440
ओपन स्कूल 3,856
------
वर्ष 2017
बोर्ड आवेदन
सीबीएसई 1,94,004
यूपी बोर्ड 17,918
हरियाणा बोर्ड 9,093
आईएससी 6,901
बिहार 3,423
राजस्थान 3,512
ओपन स्कूल 2,278
कमेंट
कमेंट X