DU Admission: 3 प्रोफेशनल कोर्सेज में ऑनलाइन काउंसलिंग से दाखिले की तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय के कुछ कॉलेजों में पढ़ाए जाने वाले तीन प्रोफेशनल कोर्सेज बीएमएस, बीबीई, बीबीए (एफआईए) में इस बार दाखिले ऑनलाइन काउंसलिंग से कराने की योजना है। हर साल इन कोर्सेज में खाली पड़ी सीटों को जल्द से जल्द से भरने के लिए ही यह तैयारी हो रही है। इसके लिए मॉक टेस्ट भी लिया जा रहा है। डीयू प्रशासन से हरी झंडी मिलने के बाद ही इसे शुरू किया जा सकेगा।
ऑनलाइन काउंसलिंग में मेरिट के आधार पर छात्रों को ऑनलाइन सीटें आवंटित की जाती हैं। इन तीन कोर्सेज में दाखिले के लिए इस बार कॉर्डिनेटर कॉलेज, गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स को बनाया गया है। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ जितेंद्र बीर सिंह ने बताया कि सीटें भरने के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग से दाखिले की तैयारी की जा रही है। फिलहाल यह शुरुआती स्तर की योजना है। दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा की वेटेज 65 फीसदी होगी और 12वीं के अंकों की वेटेज 35 फीसदी होगी।
इन तीन कोर्सेज के दाखिले कुल 16 कॉलेजों में होंगे। इनमें 9 कॉलेजों में बीएमएस, 10 कॉलेज में बीबीई और 2 कॉलेजो में बीबीए (एफआईए) के दाखिले होते हैं। इन कोर्सेज के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा होती है। परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाऐंगे। प्रवेश परीक्षा 17 जून को होने की संभावना है।
डीयू में ऑनलाइन आवेदन का आंकड़ा
कुल ऑनलाइन पंजीकरण- 3,42,611
मेरिट आधारित कोर्सेज के लिए आवेदन- 2,42,439
प्रवेश परीक्षा कोर्सेज के लिए आवेदन- 88,542
छात्रों की आवेदन संख्या- 1,55,705
छात्राओं की आवेदन संख्या- 1,33,090
आवेदन शुल्क के साथ फॉर्म जमा- 2,15,687
कमेंट
कमेंट X