फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi university- Student disturbed due to not opening login ID, no solution after reset password

डीयू : लॉग इन आईडी नहीं खुलने से छात्र परेशान, पासवर्ड रिसेट करने के बाद भी नहीं हुआ समाधान

Fri, 22 Jun 2018 09:28 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 22 Jun 2018 09:28 AM IST
विज्ञापन
Delhi university- Student disturbed due to not opening login ID, no solution after reset password

दिल्ली विश्वविद्यालय में पहली कट ऑफ के दाखिलों में छात्रों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल, कट ऑफ में जगह बनाने के बावजूद छात्र दाखिला नहीं ले पा रहे हैं। सबसे बड़ी वजह लॉग इन आईडी नहीं खुलना है। इसके साथ ही डैशबोर्ड भी नहीं खुल रही जिसकी वजह से वह आवेदन फॉर्म का प्रिंट भी नहीं निकाल पा रहे हैं। शिकायत के साथ डीन स्टूडेंट वेलफेयर कार्यालय पहुंचे एक छात्र ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया के समय लॉग इन आईडी बनाई थी। साथ ही पासवर्ड भी भरा था।

विज्ञापन


अब पहली कटऑफ में जगह बनाने के बाद भी दाखिला पोर्टल पर बनाया गया एकाउंट खुल ही नहीं रहा। पासवर्ड भी रिसेट कर चुके हैं। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। एकाउंट नहीं खुलने से वह फॉर्म का प्रिंट नहीं निकाल पा रहे हैं। अब पहली कटऑफ के दाखिले का बृहस्पतिवार को आखिरी दिन है। एकाउंट नहीं खुला तो उन्हें काफी समस्या होगी। वहीं, मामले में अधिकारियों का कहना है कि छात्रों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। जहां भी तकनीकी दिक्कतें होंगी उन्हें सुलझाया जाएगा। 
विज्ञापन

 
पहली कटऑफ के दाखिले का अंतिम दिन आज 
डीयू में बीते मंगलवार को जारी पहली कट ऑफ के दाखिले का बृहस्पतिवार यानि आज अंतिम दिन है। इस दिन दाखिला नहीं लिया तो दूसरी कट ऑफ के दाखिले के अंतिम दिन ही गुंजाइश रहेगी। प्रशासन की सलाह है कि यदि पहली कट ऑफ में किसी कोर्स में दाखिले के योग्य हैैं तो बृहस्पतिवार को दाखिला ले लेना चाहिए। बृहस्पतिवार को दाखिला ले लिया तो शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक फीस का भुगतान किया जा सकेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन तक 6,500 दाखिले  

दिल्ली विश्वविद्यालय में विभिन्न कॉलेजों में दूसरे दिन दाखिलों ने रफ्तार पकड़ ली। कॉलेजों में विभिन्न कोर्स में 6,500 दाखिले मंजूर कर लिए गए। जबकि लगभग 3,000 छात्रों ने फीस का भुगतान कर दाखिला पक्का करा लिया। बुधवार को जहां कुछ छात्रों ने फीस का भुगतान कर दिया तो वहीं कुछ बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे तक फीस भरेंगे। जबकि बृहस्पतिवार को होने वाले दाखिले के लिए छात्र शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक फीस का भुगतान कर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed