CISCE Result 2018: 10वीं और 12वीं के नतीजे दोपहर तीन बजे होंगे जारी, ऐसे देखें परिणाम
काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की ओर से हाईस्कूल (आईसीएसई) एवं इंटरमीडिएट (आईएससी) का रिजल्ट आज घोषित किया जाएगा। परीक्षा परिणाम वेबसाइट एवं एसएमएस के माध्यम से दोपहर 3 बजे से उपलब्ध होंगे। नोएडा सेक्टर-1 में बोर्ड का कार्यालय है, जहां से 3 बजे के बाद रिजल्ट प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही छात्र अपने स्कूल के प्रिंसिपल के द्वारा भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। स्कूल प्रिंसिपल की लॉग इन आईडी के जरिये भी छात्रों का रिजल्ट देखा जा सकता है।
बोर्ड के मुताबिक, दसवीं (आईसीएसई) के छात्र को मेसेज बॉक्स में जाकर ICSE 123457 (सात नंबर वाला यूनीक आईडी नंबर ) टाइप करके 09248082883 पर भेजना होगा। इसी तरह 12वीं (आईएससी) के छात्र को ISC 1234567 (सात नंबर वाला यूनीक आईडी नंबर) टाइप कर भेजना होगा। जिसके बाद मोबाइल पर विषयवार अंक आ जाएंगे। इसके अलावा छात्र www.cisce.org और www.results.cisce.org पर भी परिणाम देख सकते हैं।
साथ ही कैरियर पोर्टल पर स्कूल के प्रिंसिपल की लॉग इन आईडी व पासवर्ड से परीक्षा परिणाम देखे जा सकते हैं। वेबसाइट पर रिजल्ट 2018 नाम से लिंक मिलेगा। वहां अपनी क्लास टाइप कर यूनीक आईडी नंबर डालते ही परीक्षा परिणाम सामने होंगे।
ऐसे देखें अपना रिजल्ट-
स्टेप 1: सबसे पहले सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर लॉगिन करें।
स्टेप 2: CSE Result 2018, ISC Result 2018 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए ICSE Class 10 Results 2018 टैब पर क्लिक करें, 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए ISC Class 12 Results 2018 टैब पर क्लिक करे।
स्टेप 4: रोल नंबर और पंजीकरण संख्या दर्ज करें।
स्टेप 5: सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करें
स्टेप 6: आपका रिजल्ट आपके सामने होगा। आप इस डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
दोबारा जांच के लिए मिलेंगे 7 दिन
परिणाम सामने आने के बाद अगर छात्र को लगता है कि कुछ कमी है, तो उन्हें दोबारा जांच के लिए सिर्फ सात दिन मिलेंगे। यानी 14 से 21 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र कैरियर पोर्टल से स्कूल हेड या प्रिंसिपल से भी सीधे दोबारा जांच के लिए आवेदन करवा सकते हैं।
डिजिलॉकर की भी सुविधा
इस बार बोर्ड द्वारा छात्रों को डिजिटल लॉकर की सुविधा भी दी जाएगी। काउंसिल छात्रों को सर्टिफिकेट के लिए डिजिलॉकर की सुविधा भी उपलब्ध करा रही है। वह सर्टिफिकेट डिजिटली साइन होगा। इसके लिए छात्र का मोबाइल नंबर अनिवार्य होगा। क्योंकि डिजिटल लॉकर से मार्कशीट प्राप्त करने के लिए मोबाइल पर आया ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) देना अनिवार्य होगा। डिजिटल लॉकर से मार्कशीट प्राप्त करके छात्र कभी भी जरूरत पड़ने पर उसका प्रिंट आउट निकलवा सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X