ब्लू व्हेल गेम को लेकर CBSE का अलर्ट, इंटरनेट यूज पर जारी हुआ निर्देश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये भी पढ़ें- सिर्फ 21 की उम्र में 'आदित्य' ने पास की CA, CS और CMA की परीक्षा
गौरतलब है कि ऑनलाइन गेम ब्लू व्हेल को खेलने वाले मौत को गले लगाने लग गए थे। इस गेम को खेलने वाले को खतरनाक टास्क दिए जाते हैं और इस पर किसी से भी चर्चा न करने के की हिदायत दी जाती है। इस गेम में नस काटने से लेकर फांसी के फंदे पर झूलने और बहुमंजिला इमारत से कूदने तक के टास्क दिए जाते हैं। इस गेम को खेलने वाले कई किशोर-युवा आत्महत्या कर चुके हैं।
इंटरनेट यूज को लेकर इन बातों पर रखा जाएगा ध्यान
- स्कूलों में सुरक्षित व प्रभावी इंटरनेट प्रयोग का माहौल बनाया जाए।
- सुरक्षित इंटरनेट प्रयोग के लिए फायर वाल, फिल्टरिंग व अनाधिकृत लिंक को ब्लॉक करने के लिए सॉफ्टवेयर का प्रयोग किया जाए।
- इंटरनेट प्रयोग के लिए स्कूल मानक तय करें और उनका अनुपालन करते हुए बच्चों, स्टाफ व शिक्षकों को इस ओर जागरूक करे।
- आसपास के अन्य स्कूलों व संस्थानों की इंटरनेट एक्सेस को बंद किया जाए।
- छात्र-छात्राएं ऐसे स्थान पर इंटरनेट का प्रयोग करें जहां से उन पर नजर रखी जा सके।
- छात्र-छात्राओं के इंटरनेट प्रयोग को समुचित सर्विलांस के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं।
- शिक्षण से जुड़ी चुनिंदा वेबसाइट ही बच्चे स्कूल इंटरनेट का प्रयोग कर खोल सकें। शेष को ब्लॉक कर दिया जाए।
- सॉफ्टवेयर का लाइसेंस वर्जन का ही प्रयोग किया जाए।
'ब्लू-व्हेल गेम से मौतों के बाद CBSEका सर्कुलर मिला है, जो इससे बचाव के संबंध में है। स्कूल में पहले से ही फायरवॉल का प्रयोग किया जाता है। इंटरनेट प्रयोग को लेकर उच्च स्तर पर सावधानी बरती जाती है। शिक्षकों की मौजूदगी में ही बच्चे स्कूल में इंटरनेट का प्रयोग सिर्फ शिक्षण कार्य के लिए करते हैं।
डा. सुमन तोमर, प्रिंसिपल, दयावती मोदी स्कूल रामपुर
कमेंट
कमेंट X