Bihar Board 12th Result 2018: चंद घंटों का इंतजार, छात्र जरूर पढ़ें ये खबर, टेंशन हो जाएगी दूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के 12वीं के रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू हो गया है। चंद घंटे बाद ही 12वीं का रिजल्ट जारी होगा। । नतीजे आधिकारिक वेबसाइट biharboard.ac.in पर घोषित किए जाएंगे। बोर्ड के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है। करीब 12 लाख छात्र बेसब्री से अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।
यदि साइट ठीक से काम नहीं कर रही हो तो छात्र बिहार इंटरमीडिएट के परिणाम इन वेबसाइटों पर भी bihar.indiaresults.com या examresults.net देख सकते हैं। इसके अलावा छात्र अमर उजाला की वेबसाइट results.amarujala.com पर लॉग इन कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
पिछले साल की बात करें तो रिजल्ट में बहुत गिरावट आई थी। इंटर साइंस के रिजल्ट में सिर्फ 30.11 फीसदी छात्र पास हो पाए थे, जबकि आर्ट्स में 37.13 फीसदी और कॉमर्स में 73.76 फीसदी छात्रों को सफलता मिली थी। इस बार रिजल्ट का इंतजार कर रहे इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की धड़कन बढ़ गई हैं। इसमें कुछ परीक्षार्थियों के हिस्से सफलता तो कुछ के हिस्से असफलता भी आएगी। कुछ का आलम यह है कि उनको मनोचिकित्सक के पास जाना पड़ रहा है। इनमें घबराहट और डिप्रेशन का स्तर काफी बढ़ गया है।
विशेषज्ञों की परीक्षार्थियों के लिए सलाह है कि परिणाम जैसा भी आए, नकारात्मक भाव लाने की जरूरत नहीं है। खुद का मूल्यांकन कर और अधिक मेहनत के लिए प्रेरित होना चाहिए। मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि परीक्षार्थी को अपना ही परिणाम देखना चाहिए। अपना मूल्यांकन करना चाहिए। दूसरे परीक्षार्थियों के अंकों से तुलना नहीं करना चाहिए। किसी के अंक देखकर हताश होने की जरूरत नहीं है बल्कि यह संकल्प लेना चाहिए कि आगे की परीक्षाओं में खुद को साबित करना है। हीन भावना मन में नहीं लानी चाहिए। अभिभावकों को भी बच्चों के कम अंक आने पर या असफल होने पर भी उनके साथ लचीला व्यवहार करना चाहिए।
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
बिहार बोर्ड एक साथ ही इंटरमीडिएट आर्ट्स वोकेशनल, इंटरमीडिएट आर्ट्स, इंटरमीडिएट कॉमर्स और साइंस के रिजल्ट जारी करेगा। परीक्षाएं 6 फरवरी से 16 फरवरी तक आयोजित की गई थी, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षाएं 11 जनवरी से 25 जनवरी तक चलीं थीं। इस साल बिहार राज्य में 1,384 केंद्रों पर बिहार इंटरमीडिएट कक्षा 12वीं की परीक्षाओं के लिए करीब 12,07, 986 छात्र उपस्थित हुए।
पहले से निर्धारित तिथि के मुताबिक 12वीं के नतीजे 7 जून को आने थे, लेकिन दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन 7 जून से शुरू होगा, इसलिए बिहार बोर्ट ने परिणाम पहले जारी करने का फैसला किया है। बता दें कि, 12वीं की परीक्षा के लिए 1,384 केंद्र स्थापित किए गए थे।
इन आसान तरीकों से देख सकते हैं अपना रिजल्ट-
स्टेप 1: निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
BSEB Intermediate Result 2018
स्टेप 2: रौल नंबर दर्ज करें।
स्टेप 3: सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 4: आपका परिणाण आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगा, भविष्य के संदर्भ के लिए आप डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
कमेंट
कमेंट X