फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   bihar board 12th result 2017 scandal, topper missing

बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में गड़बड़ी, टॉपर लापता

Thu, 01 Jun 2017 11:19 AM IST
amarujala.com- presented by- पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com- presented by- पूर्णिमा आचार्य Updated Thu, 01 Jun 2017 11:19 AM IST
विज्ञापन
bihar board 12th result 2017 scandal, topper missing

मेरिट घोटाले को लेकर बदनाम रहा बिहार बोर्ड इस बार भी 12वीं की परीक्षा में आर्ट्स स्ट्रीम के टॉपर गणेश कुमार को लेकर विवादों में घिर गया है। आपको बता दें कि पिछले साल टॉपर रूबी राय का मामला सुर्खियों में रहा था और अब गणेश कुमार लापता हैं।

विज्ञापन


बोर्ड के नतीजे घोषित होने के बाद गणेश कुमार न ही समस्तीपुर में हैं और न ही अपने घर गिरिडीह में हैं। पहले बिहार बोर्ड के 64 फीसदी छात्र परीक्षा में फेल हो गए और अब खुद टॉपर ही लापता हो गए। 

विज्ञापन

स्कूल में बिजली नहीं है

bihar board 12th result 2017 scandal, topper missing
टॉपर गणेश कुमार

गणेश ने जिस रामनंदन सिंह जगदीप नारायण उच्च माध्यमिक विद्यालय, समस्तीपुर से पढ़ाई की उसकी हालत जानकर आप दंग रह जाएंगे। इस तरह के स्कूल से स्टेट टॉपर निकलने की बात अपने आप में संदेह पैदा करती है। इस स्कूल में एक भी प्रशिक्षित शिक्षक नहीं है।

सिर्फ 6 कमरें हैं जिनमें न तो दरवाजा है और न ही खिड़कियां। न ही दीवार पर प्लास्टर है और न ही फर्श बनी हुई है। लाइब्रेरी में भी कुछ किताबें बिखरी पड़ी हैं। स्कूल में बिजली नहीं है। इस स्कूल के नाम की जानकारी खुद जिला शिक्षा पदाधिकारी तक को भी नहीं थी।

फॉर्म में दाखिले की कोई तिथि नहीं है।

bihar board 12th result 2017 scandal, topper missing
गणेश की मार्कशीट

हालांकि शिक्षा विभाग अब इस संस्थान की जांच कराने की बात कर रहा है। गणेश गिरिडीह से इतनी दूर समस्तीपुर में इस स्कूल में क्यों पढ़ने आया, इस बात की जानकारी किसी के पास नहीं है। स्कूल में म्यूजिक का कोई सामान नहीं है लेकिन उसने म्यूजिक विषय से परीक्षा दी।

जब उसने परीक्षा का फॉर्म भरा तो विषय में होम साइंस, म्यूजिक, हिदी, अंग्रेजी, मनोविज्ञान लिखा था। बाद में होम साइंस के बदले सोशल साइंस ले लिया गयाा। फॉर्म में दाखिले की कोई तिथि नहीं है। यहां तक की स्थानीय पता भी नहीं है। इंटर परीक्षार्थी की उम्र आमतौर पर 17 -18 वर्ष होती है लेकिन गणेश की उम्र 24 साल है।

बोर्ड के खराब प्रदर्शन को देखते हुए प्रिंसिपल सेक्रेटरी ऑफ एजुकेशन डिपार्टमेंट आर के महाजन ने बताया कि सख्ती के साथ कॉपी जांच होने के कारण ही पास पर्सेंटेज घट गए हैं और ऐसी हालत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed