{"_id":"58fee69b4f1c1ba065c0cea9","slug":"bhu-admission-2017-admit-card-released-on-bhuonline-in-download-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"BHU Admission 2017: एडमिट कार्ड जारी, 30 अप्रैल से प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
BHU Admission 2017: एडमिट कार्ड जारी, 30 अप्रैल से प्रवेश परीक्षा
amarujala.com- presented by: शिवेन्दु शेखर
Updated Tue, 25 Apr 2017 12:10 PM IST
विज्ञापन
बीएचयू
- फोटो : Source
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू(BHU) के के शैक्षणिक सत्र 2017-18 में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाएं 30 अप्रैल से शुरू हो रही हैं। इसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। स्नातक स्तर की प्रवेश परीक्षा 30 अप्रैल से शुरू होगी, वहीं स्नातकोत्तर स्तर की प्रवेश परीक्षाएं 16 मई से शुरू होनी हैं।
विज्ञापन
अखिल भारतीय स्तर पर होने वाली ये प्रवेश परीक्षाएं देश भर में 16 केंद्रों पर होंगी। 30 अप्रैल को प्रथम पाली में बीएड स्पेशल और द्वितीय पाली में बीपीएड की प्रवेश परीक्षा होगी। स्नातक स्तर की प्रवेश परीक्षा 31 मई तक और स्नातकोत्तर स्तर की प्रवेश परीक्षाएं 30 मई तक चलेंगी।
विज्ञापन
बता दें कि इस बार बीएचयू में आगामी शैक्षणिक सत्र में दाखिले के लिए सवा चार लाख आवेदन आए हैं। इसमें तीन लाख 10 हजार 261 स्नातक और एक लाख 19 हजार 217 स्नातकोत्तर के लिए आवेदन आए हैं। सबसे अधिक आवेदन बीएससी गणित के लिए हैं। इसके बाद बीएससी कृषि और बीएससी बायो के लिए भी रिकार्ड तोड़ आवेदन किए गए हैं।
विज्ञापन
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्डः
-BHU की वेबसाइट पर लॉगइन करें
-साइट पर जारी नोटीफिकेशन 'एडमिट कार्ड फोर UET एंड PET'
-इस बॉक्स पर क्लिक करें
- इसके बाद मांगी जा रही जरूरी जानकारियां भरें
-एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर होगा
-एडमिट कार्ड की एक प्रिंट कॉपी अपने पास रख लें
यहां होगी प्रवेश परीक्षाएं
दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद, वाराणसी, इलाहाबाद, मिर्जापुर दक्षिणी परिसर, गोरखपुर, लखनऊ, कोलकाता, भोपाल, वड़ोदरा, गुवाहाटी, दीमापुर, भुवनेश्वर, कोची और जयपुर
संबंधित वेबसाइट का पताः http://bhuonline.in/
कमेंट
कमेंट X