फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   At University of Delhi application for teachers recruitment flooding

DU में शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की बाढ़

Wed, 03 May 2017 01:11 PM IST
amarujala.com- Presented by: शिवेन्दु शेखर
amarujala.com- Presented by: शिवेन्दु शेखर Updated Wed, 03 May 2017 01:11 PM IST
विज्ञापन
At University of Delhi application for teachers recruitment flooding
दिल्ली विश्वविद्यालय

दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) में शिक्षक के पदों पर अलग-अलग रिक्तियों के लिए आवेदकों की बाढ़ आ गई है। एक-एक पद के लिए करीब 21-21 दावेदार कतार में हैं। कुल 930 पदों के लिए 19,065 आवेदन आ चुके हैं। अभी भी एसोसिएट और प्रोफेसर के पदों पर आवेदन के लिए 15 मई तक आवेदन किया जा सकता है। वहीं असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन प्रक्रिया खत्म हो गई है।

विज्ञापन


डीयू ने विभिन्न विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 378, एसोसिएट प्रोफेसर के लिए 399 और प्रोफेसर पद के लिए 153 रिक्त पदों पर नौकरी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। अब तक कुल 19065 आवेदन मिल चुके हैं, जिसमें 9284 आवेदन महिला और 9779 आवेदन पुरुषों ने किया है।
विज्ञापन


इसमें सबसे ज्यादा आवेदन उत्तर प्रदेश से आए हैं। यूपी से 5424 और दिल्ली से कुल 4137 आवेदन मिले हैं। इसी प्रकार मैनेजमेंट विभाग में शिक्षक की नौकरी के लिए सर्वाधिक 1768 आवेदन मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीयू के रजिस्ट्रार प्रो. तरुण कुमार दास के अनुसार डीयू में बड़ी संख्या में आवेदन आएं हैं। इसमें फिजिक्स एंड एस्ट्रोफिजिक्स में 1576, हिंदी में 1532 और फैकल्टी ऑफ लॉ में 147 आवेदन आए हैं। यूपी और दिल्ली के बाद हरियाणा से 179, राजस्थान से 1131, बिहार से 182 और पश्चिम बंगाल से 138 आवेदन मिले हैं।


इसी प्रकार अनारक्षित वर्ग से 11,131, ओबीसी पीडब्ल्यूडी वर्ग से 3757, एससी कोटे से 310 व एसटी कोटे से 78 आवेदन मिले हैं। डीयू के 26 कॉलेजों में से 14 कॉलेजों में नियमित प्राचार्य पद के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed