AP Ed CET exam 2017: रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
AP Ed CET exam 2017: आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (APSCHE) के लिए आंध्र यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित एपी एजुकेशन कॉमन एंट्रेंस टेस्ट-2017 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था वो काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
राज्य भर के बीएड कॉलेजों में दाखिले के लिए यूनिवर्सिटी द्वारा 19 अप्रैल, 2017 को परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 150 सवाल पूछे गए थे जिनमें जेनरल इंग्लिश, जेनरल नॉलेज और टीचिंग एप्टीट्यूड के अलावा मैथ्स, फिजिक्स, बायोलॉजिकल साइंस, सोशल स्टडीज के सवाल थे।
ऐसे चेक करें रिजल्टः
-APSCHE की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन करें
-AP EdCET 2017 के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें
-परीक्षा के रिजल्ट के लिए जारी नोटीफिकेशन पर क्लिक करें
-मांगी जा रही जरूरी जानकारियां भरें
-अपने रिजल्ट की एक कॉपी डाउनलोड करके अपने पास रख लें।
संबंधित वेबसाइट का पताः sche.ap.gov.in
कमेंट
कमेंट X