Anna University exams results 2018: परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Anna University ने अपने अंडर ग्रैजुएट और पोस्ट ग्रैजुएट प्रोग्राम परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र यूनिवर्सिटी के आधिकारिक वेबसाइट aucoe.annauniv.edu, coe1.annauniv.edu and annauniv.edu पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यह परीक्षा नवंबर और दिसंबर 2017 में आयोजित की गई थी। जिन छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक नहीं मिले हैं वह अपनी टेस्ट कॉपी रिवेल्यूशन के लिए भेज सकते हैं जिसकी तारीख जल्द ही बता दी जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार इस परीक्षा में 1,13,298 छात्रों ने हिस्सा लिया था जिसमें से 36,179 छात्र ही सभी विषयों में पास हो पाए हैं।
ऐसे चेक करें अपना रिजल्टः
Anna University की आधिकारिक वेबसाइट aucoe.annauniv.edu, coe1.annauniv.edu and annauniv.edu
पर जाकर लॉगइन करें
होमपेज पर अपने रेजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ एंटर करें।
रिजल्ट टैब पर क्लिक करें
आपका रिजल्ट आपके सामने होगा
कमेंट
कमेंट X