{"_id":"5b278cb84f1c1bf66e8b8bf3","slug":"aiims-results-2018-declared-the-full-details-and-list-of-toppers-and-qualifying-students","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AIIMS RESULTS 2018: देखिए सफल परीक्षार्थियों की पूरी लिस्ट, इन 4 तरीकों से देखें परिणाम","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
AIIMS RESULTS 2018: देखिए सफल परीक्षार्थियों की पूरी लिस्ट, इन 4 तरीकों से देखें परिणाम
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 18 Jun 2018 04:13 PM IST
विज्ञापन
AIIMS- ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस ने एमबीबीएस एंट्रेस परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस साल चार छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल मार्क्स हासिल किए हैं जबकि कई कैंडिडेट्स को 99 पर्सेंटाइल मार्क्स आए हैं। छात्र AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट www.aiimsexams.org पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
जनरल कैटेगरी के लिए कटऑफ 98.83, ओबीसी कैटेगरी के लिए कटऑफ 97.01 और एससी/एसटी कैटेगरी के लिए 93.65 रही है। इस वर्ष परीक्षा में कुल 2649 कैंडिडेट्स ने क्वालिफाई किया है। ये उम्मीदवार अब काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि पिछले साल 4905 उम्मीदवारों ने क्वालिफाई किया था।
विज्ञापन
Trending Videos
03 जुलाई 2018 से काउंसलिंग शुरू-
अब काउंसलिंग की प्रक्रिया 03 जुलाई 2018 से शुरू होगी। एम्स एमबीबीएस एंट्रेंस एग्जाम 2018 का आयोजन 26 और 27 मई 2018 को दो शिफ्टों में किया गया था। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 12.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से सुबह 6.30 बजे थी। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड आयोजित की गई थी।
एम्स प्रवेश परीक्षा के जरिए स्टूडेंट्स को दिल्ली, पटना, भोपाल, जोधपुर, भुवनेश्वर, ऋषिकेश, रायपुर, गुंटुर और नागपुर कैंपस में एडमिशन दिया जाता है। स्थित 9 एम्स संस्थानों में चल रहे एमबीबीएस कोर्स में दाखिला मिलता है। इन सभी इंस्टिट्यूट्स में करीब 807 MBBS सीटें हैं।
देखें सफल परीक्षार्थियों की पूरी लिस्ट- https://drive.google.com/file/d/1iGQnzXbAc65nQYOjlMLR5i6Fg5ImkM9-/view

4 तरीकों में चेक करें परिणाम-
- सबसे पहले AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट www.aiimsexams.org पर लॉगइन करें।
- इसके बाद होम पेज पर MBBS Entrance Exam Results 2018 पर क्लिक करें।
- पेज पर मांगी गई जानकारी भरें
- अब आपके सामने रिजल्ट की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।
कमेंट
कमेंट X