{"_id":"592b99fe4f1c1bf114bdb24a","slug":"after-cbse-result-du-admission-process-going-faster","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE के रिजल्ट के बाद तेजी से बढ़ी DU में एडमिशन प्रक्रिया","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
CBSE के रिजल्ट के बाद तेजी से बढ़ी DU में एडमिशन प्रक्रिया
amarujala.com- presented by- पूर्णिमा आचार्य
Updated Mon, 29 May 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
CBSE के 12वीं के नतीजे घोषित होने के बाद ही डीयू में आवेदनों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। छात्र रिजल्ट आने के बाद फॉर्म भरने में जल्दबाजी शुरू कर चुके हैं। ऐसे में उनको सलाह दी गई है कि फॉर्म भरते समय अपने अकादमिक रिकॉर्ड का ध्यान रखें और आवेदन की सभी जानकारियों को ठीक से भरें।
विज्ञापन
डीयू के डिप्टी डीन गुरुप्रीत सिंह टुटेजा ने कहा है कि छात्रों के पास डीयू में आवेदन करने के लिए अभी 12 जून तक का समय है क्योंकि ज्यादातर छात्र फॉर्म भरने में जल्दबाजी करेंगे और ऐसे में कई गलतियां होंगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस बार फर्जीवाड़ा रोकने और आवेदकों की मदद के लिए सीबीएसई के साथ अकादमिक रिकॉर्ड्स रिकॉर्ड शेयर करने का करार किया गया है। जैसे कि जब छात्र आवेदन के दौरान अपना रोल नंबर, पास होने वाला वर्ष और परीक्षा बोर्ड डालेंगे तो उसके अंक अपने आप फॉर्म में आ जाएंगे।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X