{"_id":"62287f5c0dce2a598f3869d0","slug":"calcutta-high-court-seeks-response-from-west-bengal-govt-on-suspending-internet-services","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal 10th Board: परीक्षा के दौरान इंटरनेट बैन करने के फैसले पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
West Bengal 10th Board: परीक्षा के दौरान इंटरनेट बैन करने के फैसले पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
Wed, 09 Mar 2022 03:50 PM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Wed, 09 Mar 2022 03:50 PM IST
सार
West Bengal 10th Board: पश्चिम बंगाल में दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 7 से 16 मार्च, 2022 के बीच आयोजित की जा रही है। परीक्षा में 6 लाख से अधिक छात्राएं और 5 लाख के करीब छात्र हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
West Bengal 10th Board
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
West Bengal 10th Board: पश्चिम बंगाल में दसवीं की परीक्षाओं के दौरान कई जिलों में इंटरनेट बैन करने के फैसले के खिलाफ याचिका पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है। दरअसल, राज्य सरकार ने हाल ही में राज्य के कई जिलों में दसवीं की परीक्षा के मद्देनजर इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगाने का फैसला किया था।
West Bengal 10th Board: इन जिलों में बंद है इंटरनेट
पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा जारी किए गए नोटिस के अनुसार राज्य के मालदा, मुर्शिदाबाद, उत्तर दिनाजपुर, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, बीरभूम और दार्जिलिंग के कई ब्लॉक में इंटरनेट सेवाओं पर अस्थायी रोक लगाई गई है। यह रोक 7 से 16 मार्च, 2021 तक सुबह 11 से दोपहर 3.15 बजे तक लागू रहेगी।
West Bengal 10th Board: क्या है कारण?
पश्चिम बंगाल सरकार ने अपने नोटिस में बताया है कि ऐसी सूचना प्राप्त हुई है कि राज्य के कुछ इलाकों में इंटरनेट सेवा का इस्तेमाल गैर-कानूनी गतिविधियों के लिए किया जा सकता है। ऐसी किसी भी गतिविधि को रोकने के लिए कुछ स्थानों पर इंटरनेट और ब्रॉडबैंड सेवाएं बंद रहेंगी। वहीं, नोटिस में बताया गया है कि वॉइस कॉल, एसएमएस और अखबारों पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
West Bengal 10th Board: जारी हैं बोर्ड परीक्षाएं
पश्चिम बंगाल में दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 7 से 16 मार्च, 2022 के बीच आयोजित की जा रही है। परीक्षा में 6 लाख से अधिक छात्राएं और 5 लाख के करीब छात्र हिस्सा ले रहे हैं। परीक्षा के आयोजन के लिए राज्यभर में 4,194 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया है। कोरोना संक्रमण से सावधानी बरतते हुए सरकार ने इस बार सभी परीक्षा केंद्रों पर एक अलग आइसोलेशन रूम की व्यवस्था की है। बीते साल कोरोना महामारी के कारण राज्य में परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था।

कमेंट
कमेंट X