CA Day 2020: एक जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है सीए दिवस?
- एक जुलाई को सीए दिवस के तौर पर मनाया जाता है।
- सीए कोर्स का आयोजन आईसीएआई द्वारा ही किया जाता है।
- ICAI देश के सबसे पुराने पेशेवर संस्थानों में से एक है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हर साल एक जुलाई को नेशनल चार्टर्ड एकाउंटेंट्स दिवस (National Chartered Accountant Day) के तौर पर मनाया जाता है। बता दें कि इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, आईसीएआई (Institute of Chartered Accountants of India- ICAI) 1 जुलाई, 1949 को संसद के एक कानून से अस्तित्व में आया था। देश में कुछ ही पुराने पेशेवर संस्थान हैं, जिसमें आईसीएआई का नाम भी शामिल है। आईसीएआई में लगभग 2.5 लाख सदस्य हैं, इसी के साथ ये सदस्यों की गिनती में वर्ड का दूसरा सबसे बड़ा पेशेवर लेखा और वित्तीय निकाय है।
एक जुलाई को क्यों मनाया जाता है सीए दिवस
सीए कोर्स का आयोजन आईसीएआई द्वारा किया जाता है। वहीं सीए को लाइसेंस भी आईसीएआई संस्थान देता है। चूंकि इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की स्थापना 1 जुलाई को हुई थी इसलिए हर साल एक जुलाई को सीए दिवस के रूप में मनाया जाता है। बता दें कि हर साल, ICAI की स्थापना के दिन यानी एक जुलाई को पूरे देश में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को सम्मानित करने के लिए National CA Day मनाया जाता है।
चार्टर्ड अकाउंटेंट का काम किसी भी देश की वित्तीय स्थिति को सही दिशा दिखाना है। ध्यान दें कि पांच साल से कम की सदस्यता वाले संस्थान के सदस्यों को एसोसिएट चार्टर्ड अकाउंटेंट (एसीए) कहा जाता है। जबकि पांच साल से अधिक की सदस्यता वाले सदस्यों को फेलो चार्टर्ड अकाउंटेंट (एफसीए) कहा जाता है। ICAI का सदस्य अपने नाम से पहले CA का उपयोग कर सकता है।
कमेंट
कमेंट X