फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ca day 2020: Know Why July 1 Is Celebrated as Chartered Accountant’s Day

CA Day 2020: एक जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है सीए दिवस?

Wed, 01 Jul 2020 12:17 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Wed, 01 Jul 2020 12:17 AM IST
सार

  • एक जुलाई को सीए दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 
  • सीए कोर्स का आयोजन आईसीएआई द्वारा ही किया जाता है।
  • ICAI देश के सबसे पुराने पेशेवर संस्थानों में से एक है।

विज्ञापन
ca day 2020: Know Why July 1 Is Celebrated as Chartered Accountant’s Day
चार्टर्ड एकाउंटेंट्स डे 2020 - फोटो : ICAI

विस्तार

हर साल एक जुलाई को नेशनल चार्टर्ड एकाउंटेंट्स दिवस (National Chartered Accountant Day) के तौर पर मनाया जाता है। बता दें कि इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, आईसीएआई (Institute of Chartered Accountants of India- ICAI) 1 जुलाई, 1949 को संसद के एक कानून से अस्तित्व में आया था। देश में कुछ ही पुराने पेशेवर संस्थान हैं, जिसमें आईसीएआई का नाम भी शामिल है। आईसीएआई में लगभग 2.5 लाख सदस्य हैं, इसी के साथ ये सदस्यों की गिनती में वर्ड का दूसरा सबसे बड़ा पेशेवर लेखा और वित्तीय निकाय है।

विज्ञापन

एक जुलाई को क्यों मनाया जाता है सीए दिवस

सीए कोर्स का आयोजन आईसीएआई द्वारा किया जाता है। वहीं सीए को लाइसेंस भी आईसीएआई संस्थान देता है। चूंकि इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की स्थापना 1 जुलाई को हुई थी इसलिए हर साल एक जुलाई को सीए दिवस के रूप में मनाया जाता है। बता दें कि हर साल, ICAI की स्थापना के दिन यानी एक जुलाई को पूरे देश में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को सम्मानित करने के लिए National CA Day मनाया जाता है। 

विज्ञापन


चार्टर्ड अकाउंटेंट का काम किसी भी देश की वित्तीय स्थिति को सही दिशा दिखाना है। ध्यान दें कि 
पांच साल से कम की सदस्यता वाले संस्थान के सदस्यों को एसोसिएट चार्टर्ड अकाउंटेंट (एसीए) कहा जाता है। जबकि पांच साल से अधिक की सदस्यता वाले सदस्यों को फेलो चार्टर्ड अकाउंटेंट (एफसीए) कहा जाता है। ICAI का सदस्य अपने नाम से पहले CA का उपयोग कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed