फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BTEUP Revaluation Result 2024 out at bteup.ac.in; Direct link here to download

BTEUP Revaluation Result 2024: 1.90 लाख छात्रों का इंतजार खत्म! बीटीईयूपी पुनर्मूल्यांकन परिणाम जारी, करें चेक

Tue, 19 Nov 2024 07:37 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 19 Nov 2024 07:37 PM IST
सार

BTEUP Result 2024: बीटीईयूपी ने सम सेमेस्टर परीक्षाओं का रीचेकिंग का रिजल्ट जारी कर दिया। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।
 

विज्ञापन
BTEUP Revaluation Result 2024 out at bteup.ac.in; Direct link here to download
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

BTEUP Revaluation Result 2024: उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा परिषद (BTEUP) ने आज, 19 नवंबर को सम सेमेस्टर परीक्षाओं का पुनर्मूल्यांकन परिणाम घोषित कर दिया है। 1.90 लाख छात्रों को लंबे समय से इस रिजल्ट का इंतजार था। रीचेकिंग का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने पुनर्मल्यांकन के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट bteup.ac.in. पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन

इतना है पुनर्मूल्यांकन शुल्क

पुनरमूल्यांकन का प्रत्येक विषय का शुल्क 500 रुपये है, लेकिन इस बार 250 रुपये लिया जाएगा। जो छात्र 500 जमा कर चुके है उन्हें 250 वापस करने की प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीटीईयूपी रीचेकिंग रिजल्ट ऐसे चेक कर सकते हैं

  • सबसे पहले बीटीईयूपी की आधिकारिक वेबसाइट bteup.ac.in. पर जाएं।
  • होमपेज पर Scrutiny Result लिंक पर क्लिक करें।
  • दिए गए बॉक्स में अपना रोल नंबर और अन्य मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें। 
  • आपका रीचेकिंग रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
विज्ञापन

कुल पास प्रतिशत 66.8 फीसदी था

उत्तर प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड द्वारा सम सेमेस्टर परीक्षा/वार्षिक परीक्षा/विशेष बैक पेपर परीक्षा के परिणाम की घोषणा के दौरान बताया गया था कि परीक्षा के लिए कुल 283121 छात्रों का पंजीकरण हुआ था, जिसमें सेमेस्टर प्रणाली में 152805, वार्षिक प्रणाली में 122579 और स्पेशल बैक पेपर में 7737 छात्र पंजीकृत थे। 10328 छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए और कुल 272793 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। वहीं, कुल पास प्रतिशत 66.8 फीसदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed