{"_id":"5fd9bc3d4b582d03f83e3724","slug":"bssc-inter-level-main-exam-2014-admit-card-released","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BSSC इंटर स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा-2014 के प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
BSSC इंटर स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा-2014 के प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Wed, 16 Dec 2020 01:20 PM IST
Devesh Devesh
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Devesh Devesh
Updated Wed, 16 Dec 2020 01:20 PM IST
सार
- प्रथम इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा 25 दिसंबर को आयोजित की जाएगी
- परीक्षार्थी वेबसाइट पर मौजूद फॉर्म-12 में परीक्षा संबंधी अन्य अहम सूचनाएं पढ़ सकते हैं
विज्ञापन
BSSC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने प्रथम इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा-2014 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा पास कर ली है और मुख्य परीक्षा में उपस्थित होने के लिए सफलतापूर्वक आवेदन पत्र जमा किया है, वे अपना प्रवेश पत्र BSSC की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bih.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) प्रथम इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा 25 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही परीक्षार्थी वेबसाइट पर मौजूद फॉर्म-12 डाउनलोड करके परीक्षा संबंधी अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करने के तरीके और सीधे लिंक के लिए आगे पढ़ें।

एडमिट कार्ड
ऐसे करें डाउनलोड :
- बीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट -bssc.bih.nic.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर, एडमिट कार्ड - इंटर लेवल कंबाइंड कॉम्पिटिटिव (मेन्स) परीक्षा- 2014 के लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज दिखाई देगा, जिसमें आपका एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि, सिक्योरिटी पिन, पंजीकरण संख्या और पासवर्ड डालकर लॉगिन पर क्लिक करें।
- आपका बीएसएससी मेन्स एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।
- प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक
कमेंट
कमेंट X