फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BSEM Manipur Board HSLC 10th result 2021 declared check scores

मणिपुर बोर्ड : बीएसईएम एचएसएलसी कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित, यहां देखें रिजल्ट

Sun, 01 Aug 2021 01:48 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 01 Aug 2021 01:48 PM IST
सार

बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन मणिपुर (BSEM) ने 31 जुलाई, 2021 को कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष के लिए, टॉपर्स व जिलेवार रैंक धारकों की सूची भी जारी नहीं की गई है।

विज्ञापन
BSEM Manipur Board HSLC 10th result 2021 declared check scores
Result - फोटो : social media

विस्तार

बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन मणिपुर (BSEM) ने 31 जुलाई, 2021 को कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। जिन छात्रों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकरण कराया था, वे वेबसाइट- bosem.in, और manresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। उल्लेखनीय है कि मणिपुर बोर्ड का परिणाम इस साल 100 फीसदी पास दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


बता दें कि सीबीएसई और अन्य राज्य बोर्डों के बाद, मणिपुर सरकार ने भी 16 जून को वैश्विक संक्रामक कोविड-19 महामारी में स्पाइक के कारण राज्य द्वारा संचालित स्कूलों में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। 
विज्ञापन


मणिपुर बीएसईएम एचएसएलसी 10वीं रिजल्ट ऐसे चेक करें
छात्र मणिपुर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं और नीचे दिए गए आसान स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:- 

चरण 1: मणिपुर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bosem.in पर जाएं।

चरण 2: होमपेज पर दिखाई दे रहे रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3: आपको एक नए पृष्ठ पर पुनः निर्देशित किया जाएगा

चरण 4: अपने रोल नंबर का उपयोग करके लॉग-इन करें।

चरण 5: परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।

चरण 6: इसे डाउनलोड करें, और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।

47,000 से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था
इस साल कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए 47,000 से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से सभी को पदोन्नत किया गया है। परिणाम नियमित और बाहरी दोनों छात्रों के लिए घोषित किया गया है। इस बार घोषित नियमित छात्रों के परिणाम में कुल 20,416 छात्र और 19,448 छात्राएं पास घोषित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टॉपर्स लिस्ट नहीं आएगी
हालांकि, इस बार महामारी के कारण विद्यालयों द्वारा छात्रों का मूल्यांकन किया गया है। इसलिए, अंकों के सत्यापन की प्रक्रिया, उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी प्रदान करना और पुनर्मूल्यांकन योजना एचएसएलसी परीक्षा, 2021 के लिए लागू नहीं होगी। इस वर्ष के लिए, विषयवार टॉपर्स, रैंक धारकों की सूची भी घोषित नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed