BSEB Admission: बिहार बोर्ड कक्षा 11वीं की प्रवेश प्रक्रिया आज होगी शुरू, यहां से करना होगा आवेदन
BSEB Bihar Board Admission: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए छात्रों के लिए ऑनलाइन फेसिलिटेशन सिस्टम (ओएफएसएस) के जरिये बुधवार, 17 मई से रजिस्ट्रेशन शुरू करने जा रहा है।
विस्तार
BSEB Bihar Board Admission: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए छात्रों के लिए ऑनलाइन फेसिलिटेशन सिस्टम (ओएफएसएस) के जरिये बुधवार, 17 मई से रजिस्ट्रेशन शुरू करने जा रहा है। बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल पर बुधवार से आवेदन पत्र अपलोड किए जा सकते हैं।
जिन छात्रों ने मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए ofssbihar.in पर अपना पंजीकरण कराकर 17 मई से 26 मई, 2023 के बीच ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। बोर्ड के मुताबिक, 10,268 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों और कॉलेजों में दाखिले किए जाएंगे। छात्र प्रवेश पोर्टल पर सभी स्कूलों और कॉलेजों के विवरण जैसे उनके स्थान, स्ट्रीम-वार सीट की उपलब्धता और कॉलेज के प्रकार की जांच कर सकते हैं।
बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि बिहार बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई या किसी अन्य राष्ट्रीय / राज्य बोर्ड से मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार कक्षा 11वीं में दाखिले के लिए ऑनलाइन प्रवेश आवेदन करने हेतु पात्र हैं। बोर्ड आवेदकों के अंकों, स्कोर और आरक्षण श्रेणी के आधार पर एक योग्यता सूची जारी करेगा।
आनंद किशोर ने कहा कि इस साल बीएसईबी द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा में 13.05 लाख से अधिक छात्रों ने सफलता हासिल की है। हर साल अन्य शिक्षा बोर्डों के एक लाख से अधिक छात्र कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए बीएसईबी में आवेदन करते हैं।
वहीं, बीएसईबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि राज्य भर में 22.97 लाख सीटों पर 11वीं कक्षा में प्रवेश लिया जाएगा। हमारे पास आर्ट स्ट्रीम में लगभग 10 लाख सीटें हैं, इसके बाद साइंस में 9.8 लाख सीटें और कॉमर्स में 2.28 लाख सीटें हैं। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹350 का भुगतान करना होगा। उम्मीदवार अधिकतम 20 स्कूलों या कॉलेजों को अपने पसंदीदा संस्थानों के रूप में चुन सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X