फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BSEB releases Matric Inter board exam schedule for 2020, last chance for corrections in registration

2020 बोर्ड परीक्षा के लिए ये है रजिस्ट्रेशन में सुधार का अंतिम मौका, इंटर-मैट्रिक का शेड्यूल जारी

Fri, 28 Jun 2019 09:08 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Fri, 28 Jun 2019 09:08 AM IST
विज्ञापन
BSEB releases Matric Inter board exam schedule for 2020, last chance for corrections in registration

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा वर्ष 2020 में होने वाली इंटर और मैट्रिक परीक्षा का शेड्यूल जारी किया जा चुका है। इस संबंध में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया है कि स्टूडेंट्स को उनके रजिस्ट्रेशन में सुधार का अंतिम मौका दिया जा रहा है। अगर किसी स्टूडेंट के रजिस्ट्रेशन कार्ड में कोई गलती है, तो उसमें 29 जून 2019 से लेकर 05 जुलाई 2019 तक सुधार कर सकते हैं। इसके बाद सुधार का कोई मौका नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन


बता दें कि वर्ष 2020 में होने वाली इंटर और मैट्रिक की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने परीक्षा फॉर्म भरने का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। इस शेड्यूल के अनुसार, मैट्रिक के लिए परीक्षा फॉर्म 01 जुलाई 2019 से लेकर 10 जुलाई 2019 तक भरे जाएंगे। जबकि इंटर के लिए परीक्षा फॉर्म 29 जून 2019 से लेकर 08 जुलाई 2019 तक भरे जाएंगे। 
विज्ञापन


स्कूलों के प्राचार्य परीक्षा फॉर्म डाउनलोड कर विद्यार्थियों को उपलब्ध करायेंगे। परीक्षा शुल्क भी ऑनलाइन ही जमा होगा। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मीडिया को बताया है कि परीक्षा फॉर्म सही तरीके से ऑनलाइन भरवाने की जिम्मेदारी प्राचार्य की होगी। किसी फॉर्म में अगर गलती पाई गई, तो इसकी जवाबदेही स्कूल प्रबंधन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टूडेंट्स खुद डाउनलोड कर सकेंगे अपना एडमिट कार्ड

बिहार बोर्ड ने इस बार व्यवस्था में बदलाव करते हुए स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा दी है। अब तक मैट्रिक और इंटर की परीक्षाओं के लिए स्टूडेंट्स को स्कूल के जरिये एडमिट कार्ड दिया जाता था। हालांकि फाइनल परीक्षा में शामिल होने के लिए हार्ड कॉपी अभी भी स्कूल की ओर से ही दिया जाएगा। 

स्कूल अपने हस्ताक्षर और मुहर के साथ स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड देंगे। लेकिन इससे पहले स्टूडेंट्स अपने डमी एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट से मोबाइल नंबर व ओटीपी के जरिये डाउनलोड कर सकेंगे। इसका फायदा यह होगा कि अगर किसी स्टूडेंट के एडमिट कार्ड में कोई गलती होगी, तो उसे समय रहते सुधारा जा सकेगा। स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड में सुधार अपने स्कूल से ही कराना होगा।

ऐसा है परीक्षा कैलेंडर

बिहार बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, वर्ष 2020 में इंटर की परीक्षा 03 फरवरी 2020 से शुरू होकर 13 फरवरी 2020 तक चलेगी। जबकि मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी 2020 से लेकर 25 फरवरी 2020 तक आयोजित की जाएगी। 

बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि हमने इस बार सभी परीक्षाओं को समय पर आयोजित कर उसका रिजल्ट भी सबसे पहले जारी किया। इसलिए अब आगे से भी पहले से ही योजना बनाकर परीक्षा का आयोजन होगा और रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed