{"_id":"60cff87c8ebc3e4cdb46f76e","slug":"bseb-d-el-ed-registration-2020-2022-begins-on-june-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड: प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा के लिए आवेदन कल से, आखिरी तारीख 5 जुलाई","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड: प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा के लिए आवेदन कल से, आखिरी तारीख 5 जुलाई
Mon, 21 Jun 2021 08:44 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 21 Jun 2021 08:44 AM IST
सार
- प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया कल यानी कि 22 जून से शुरू होगी।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड(BSEB) ने प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा ( D.El.Ed ) फेस-टू-फेस 2020-2022 सत्र के लिए पंजीकरण प्रक्रिया की तारीख जारी कर दी है। प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया कल यानी कि 22 जून से शुरू होगी। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया की अंतिम तिथि 5 जुलाई रखी गई है।
विज्ञापन
प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा प्रशिक्षण संस्थानों के प्राचार्य 21 जून यानी कि आज से ही बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com के जरिए प्री-रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-सीबीएसई ने दी राहत : आंतरिक परीक्षा से चूके विद्यार्थियों का नहीं होगा इम्तिहान
विज्ञापन
संस्थानों द्वारा 2020-22 सत्र के लिए छात्रों को फॉर्म उपलब्ध कराए जाएंगे। संस्थान के अभिलेखों के साथ प्रपत्र में उल्लिखित विवरण के सत्यापन के बाद प्रशिक्षण केंद्र पंजीकरण फॉर्म स्वीकार करेगा और विद्यार्थी फीस जमा कर सकेंगे। आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 7 जुलाई रखी गई है। प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा कोर्स के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये रखा गया है।
इसे भी पढ़ें-विश्वविद्यालय समाचार : डीयू में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा लेने का विरोध शुरू
बोर्ड ने पंजीकरण प्रक्रिया व शुल्क भुगतान में आने वाली कठिनाइयों के लिए हेल्प लाइन नंबर भी जारी की है। अगर किसी विद्यार्थी को फॉर्म भरने में दिक्कत आती है तो वह 0612-2232074, 2232257, 2232239 इन हेल्प लाइन नंबरों पर संपर्क कर सकता है।
कमेंट
कमेंट X