{"_id":"62283e77bbedc13b7e31b3a1","slug":"bseb-class-10th-answer-key-bseb-released-answer-key-for-class-10th-board-exam-2022-know-how-tp-check","type":"story","status":"publish","title_hn":"BSEB Class 10th Answer Key: बिहार बोर्ड ने दसवीं कक्षा के परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की, इस तारीख तक दर्ज कराएं आपत्ति","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
BSEB Class 10th Answer Key: बिहार बोर्ड ने दसवीं कक्षा के परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की, इस तारीख तक दर्ज कराएं आपत्ति
Wed, 09 Mar 2022 11:13 AM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:13 AM IST
सार
BSEB Class 10th Answer Key: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम इस महीने के अंत तक जारी किए जा सकते हैं। छात्रों द्वारा अंतिम उत्तर कुंजी पर दर्ज कराई गई आपत्ति पर विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
BSEB Class 10th Answer Key
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BSEB Class 10th Answer Key: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। यह उत्तर कुंजी परीक्षा में पूछे गए 50 फीसदी बहुवैकल्पिक प्रश्नों के लिए है। जिन छात्रों ने इस बार BSEB द्वारा आयोजित की गई दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वह उत्तर कुंजी को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
BSEB Class 10th Answer Key: आपत्ति दर्ज कराने की मिलेगी सुविधा
छात्र इस बात का ध्यान रखें कि यह उत्तर कुंजी अंतरिम है। बोर्ड ने इस पर आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी है। जो भी छात्र उत्तर कुंजी से असंतुष्ट हैं औरआपत्ति दर्ज कराना चाहते हैं, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही 11 मार्च, 2022 तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद छात्रों को आपत्ति दर्ज कराने की कोई भी सुविधा नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
BSEB Class 10th Answer Key: कब जारी होंगे परिणाम
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम इस महीने के अंत तक जारी किए जा सकते हैं। छात्रों द्वारा अंतिम उत्तर कुंजी पर दर्ज कराई गई आपत्ति पर विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाएगी। इसके बाद बोर्ड द्वारा एक अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी की जाएगी। इसी पर परिणाम भी आधारित होंगे।
विज्ञापन
BSEB Class 10th Answer Key: कैसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी?
छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे दसवीं के उत्तर कुंजी से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज आ जाएगा।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब उत्तर कुंजी आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- इसे चेक कर के उत्तर का मिलान करें।
- जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं।
कमेंट
कमेंट X