{"_id":"5fe1987038158619302b62c2","slug":"bseb-board-exams-2021-date-sheet-released-class-12-papers-from-feb-1-derails-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"BSEB Board Exams 2021: जानिए, कब से होंगी बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं और कब जारी होगा प्रवेश पत्र","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
BSEB Board Exams 2021: जानिए, कब से होंगी बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं और कब जारी होगा प्रवेश पत्र
Tue, 22 Dec 2020 12:25 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 22 Dec 2020 12:25 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
BSEB Board Exams 2021: बिहार राज्य शिक्षा बोर्ड (BSEB) ने बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए बोर्ड परीक्षाओं की तिथि जारी कर दी है। बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी 2021 से शुरू होंगी। अगर छात्रों ने अभी तक बारहवीं कक्षा की डेटशीट नहीं देखी, तो वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए पूरी डेटशीट देख सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-National Mathematics Day 2020: राष्ट्रीय गणित दिवस आज, 2012 से जा रहा है मनाया
विज्ञापन
बिहार बोर्ड की बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 1 फरवरी 2021 से लेकर 13 फरवरी 2021 तक होंगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के जरिए डेटशीट देख सकते हैं और परीक्षा का टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 2 फरवरी 2021 से शुरू होने वाली थीं, लेकिन बोर्ड ने फिर से तारीख जारी करते हुए एक दिन पहले ही परीक्षा शुरू करने का निर्णय लिया है। वहीं, प्रैक्टिकल परीक्षाएं 9 से 18 जनवरी 2021 तक होंगी। प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी हो चुके हैं। बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक होगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 1:45 से शाम 5:00 बजे तक होगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-UGC का आदेश: एडमिशन वापस तो संस्थान को लौटानी होगी पूरी फीस, वरना होगी सख्त कार्रवाई
कमेंट
कमेंट X