फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BSEB Bihar DEIEd 2024 Exam Postponed for 30 and 31 March, Check notice here

Bihar DEIEd Exam Postponed: बीएसईबी ने स्थगित की 30 और 31 मार्च की बिहार डीएलएड परीक्षा, देखें नोटिस

Thu, 28 Mar 2024 05:43 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 28 Mar 2024 05:43 PM IST
सार

Bihar DEIEd Exam Postponed: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डीईएलईडी परीक्षा के संबंध में एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है। बोर्ड ने अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण दो दिनों की परीक्षा स्थगित कर दी है।

विज्ञापन
BSEB Bihar DEIEd 2024 Exam Postponed for 30 and 31 March, Check notice here
बिहार डीईएलईडी परीक्षा स्थगित - फोटो : Freepik

विस्तार

Bihar DEIEd Entrance Exam: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) प्रवेश परीक्षा शेड्यूल में बदलाव किया है। बीएसईबी ने बिहार डीईएलईडी परीक्षा में बैठने जा रहे उम्मीदवारों के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने जानकारी दी है कि अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण 30 और 31 मार्च, 2024 को होने वाली डीईएलईडी परीक्षा स्थगित कर दी गई है।

विज्ञापन

01 से 28 अप्रैल तक की परीक्षाएं होंगी विधिवत

अधिसूचना में साफ कर दिया गया है कि केवल उपरोक्त तिथियों की परीक्षा को ही स्थगित किया गया है। बता दें 01 अप्रैल से 28 अप्रैल, 2024 तक निर्धारित परीक्षाएं मूल कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी। जिन छात्रों की परीक्षाएं 30 और 31 मार्च को निर्धारित थीं, उन्हें पुनर्निर्धारित तारीखों के संबंध में बीएसईबी की अगली घोषणा का इंतजार करना चाहिए।


डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन बिहार (D.El.Ed) के लिए बोर्ड ने 9 जिलों में 53 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। आधिकारिक सूचना के अनुसार परीक्षा पटना में सर्वाधिक 36 केंद्रों पर होगी। पहले प्रवेश परीक्षा 30 मार्च से 28 अप्रैल तक आयोजित होने वाली थी। अब नए जारी नोटिस के मुताबिक, बोर्ड ने 30 और 31 मार्च 2024 को होनी वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई है।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे पुनर्निर्धारित परीक्षा तिथियों के अपडेट के लिए बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। इसके साथ ही यह जानना भी महत्वपूर्ण है कि पहले जारी किए गए एडमिट कार्ड वैध रहेंगे। इस साल की D.El.Ed प्रवेश परीक्षा में रिकॉर्ड संख्या में 6.8 लाख से अधिक आवेदन आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed