{"_id":"605c6224dff86170390916d4","slug":"bseb-bihar-board-class-12-arts-result-2021-class-12th-arts-stream-result-likely-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार बोर्ड रिजल्ट 2021: 12वीं के आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट आज हो सकता है जारी, आधिकारिक पुष्टि नहीं","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
बिहार बोर्ड रिजल्ट 2021: 12वीं के आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट आज हो सकता है जारी, आधिकारिक पुष्टि नहीं
Thu, 25 Mar 2021 03:55 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 25 Mar 2021 03:55 PM IST
सार
-इस साल बारहवीं कक्षा की परीक्षा के लिए कुल 13.5 लाख छात्रों ने आवेदन किया था।
-7.03 लाख छात्रों और 6.46 लाख छात्राओं ने बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं दी थी।
विज्ञापन
बिहार बोर्ड रिजल्ट 2021 (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
विस्तार
BSEB Bihar Board Class 12 Arts Result 2021: बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (BSEB) आज बारहवीं परीक्षा के आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर सकता है। बारहवीं के आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड ने टॉपर्स का वेरिफिकेशन पूरा कर लिया है। बस रिजल्ट की घोषणा बाकी है।
विज्ञापन
हालांकि, बोर्ड की तरफ से अभी बारहवीं परीक्षा के परिणाम जारी करने की तिथि की घोषणा नहीं हुई है। इस साल बारहवीं कक्षा की परीक्षा के लिए कुल 13.5 लाख छात्रों ने आवेदन किया था। बारहवीं की परीक्षाएं 1 फरवरी से लेकर 13 फरवरी के बीच हुई थी। 7.03 लाख छात्रों और 6.46 लाख छात्राओं ने बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं दी थी। बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी होते ही अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के जरिए रिजल्ट देख सकेंगे।
विज्ञापन
ऐसे देख सकेंगे बिहार बोर्ड के बारहवीं के आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट
-सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in है।
-यहां होम पेज पर ही अभ्यर्थियों को बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
-जहां अभ्यर्थियों को अपना रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करना होगा।
-जिसका बाद आपका आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट खुल जाएगा।
-जिसे विद्यार्थी डाउनलोड कर सकेंगे और प्रिंट ले सकेंगे।
-ध्यान रहे कि रिजल्ट तभी खुलेगा जब आधिकारिक तौर पर जारी होगा।
आपको बता दें कि पिछले साल आर्ट्स स्ट्रीम में 81.44 फीसदी छात्र पास हुए थे।
कमेंट
कमेंट X