फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   bseb bihar board 12th result 2021 check direct here bseb inter result 2021 bihar board result BSEB Result

बिहार बोर्ड : 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां और ऐसे देख सकते हैं अपना परीक्षा परिणाम

Fri, 26 Mar 2021 08:06 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 26 Mar 2021 08:06 PM IST
सार

  • बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी
  • यहां और ऐसे देख सकते हैं परिणाम

विज्ञापन
bseb bihar board 12th result 2021 check direct here bseb inter result 2021 bihar board result BSEB Result
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

आखिरकार देर से सही, लेकिन बिहार बोर्ड का इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षा बच्चों के रिजल्ट इस खबर में बताए सात वेबसाइट और एसएमएस नंबर के जरिये देख सकते हैं। इससे पहले 12वीं के रिजल्ट को लेकर काफी ऊहापोह और असमंजस की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन


बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ठप रहने के कारण लाखों विद्यार्थी अपने रिजल्ट जानने के लिए आतुर हो रहे थे। वहीं, अभिभावक और शिक्षक भी लगातार बोर्ड की वेबसाइट और ट्वीटर हैंडल पर नजर बनाए हुए थे। हालांकि, रिजल्ट जारी होने के बाद भी बोर्ड की वेबसाइट ठीक प्रकार से नहीं चल पा रही है। 
विज्ञापन


आधिकारिक डाटा के अनुसार, इस वर्ष, 13.5 लाख छात्र एवं  छात्राओं ने इंटमीडिएट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। जिनमें 6.5 लाख छात्र एवं 5.4 छात्राएं शामिल थी। बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा 01 फरवरी से 12 फरवरी तक 1,443 केंद्रों पर आयोजित किया गया। इस बार 12वीं की परीक्षा में आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम में सफलता का दर क्रमश: 77.97%, 91.48% और 76.28% रहा। कुल 13,40,267 विद्यार्थियों में से 10,45,950 विद्यार्थी परीक्षा में सफल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने यह रिजल्ट जारी किया था। चौधरी ने पटना स्थित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सभागार में होगी बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट की घोषणा की। शिक्षा मंत्री के साथ शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय कुमार और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद थे। 

यहां देख सकते हैं रिजल्ट

  1. biharboardonline.bihar.gov.in
  2. bsebssresult.com
  3. bsebinteredu.in
  4. bsebssresult.com/bseb
  5. biharboardonline.com
  6. onlinebseb.in
  7. bsebbihar.com
एसएमएस पर पाएं परीक्षा परिणाम 
विद्यार्थी अपना रिजल्ट जानने के लिए 56263  नंबर पर निम्नानुसार एसएमएस करें 
  1. बीएसईबी कक्षा 12वीं विज्ञान के परिणाम के लिए एसएमएस करें : BSEB12S RollNumber 
  2. बीएसईबी कक्षा 12वीं आर्ट्स के परिणाम के लिए एसएमएस करें : BSEB12A RollNumber 
  3. बीएसईबी कक्षा 12वीं कॉमर्स के परिणाम के लिए एसएमएस करें : BSEB12C RollNumber 

यह भी पढ़ें : बिहार बोर्ड : जानिए कहां जारी होगा 12वीं का रिजल्ट, लगातार दूसरे दिन ठप पड़ी है वेबसाइट

यह भी पढ़ें : शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने जारी किया बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed