Bihar Board 12th Result Live Updates : बिहार को 11 जिलों से मिले हैं इस बार के टॉपर्स
{"_id":"605d6aba0fe147344f7b7105","slug":"bseb-12th-result-2021-bihar-inter-result-live-news-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar Board 12th Result Live Updates : बिहार को 11 जिलों से मिले हैं इस बार के टॉपर्स","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Fri, 26 Mar 2021 05:44 PM IST
वर्तिका तोलानी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Fri, 26 Mar 2021 05:44 PM IST
खास बातें
Bihar Board 12th Result LIVE Updates : बिहार 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए खुशखबरी। बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (बीएसईबी) ने आज यानी 26 मार्च, 2021 को दोपहर 3 बजे बीएसईबी इंटरमीडिएट परिणामों की घोषणा कर दी है। जिसे विद्यार्थी बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। आज हम amarujala.com के जरिए आपको बीएसईबी इंटरमीडिएट परिणामों की हर वो जानकारी उपलब्ध कराएंगे जो आपके लिए जानना जरूरी है। पढ़िए...
विज्ञापन
बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट लाइव अपडेट
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
05:29 PM, 26-Mar-2021
BSEB 12th Result Declared : तीनों स्ट्रीम में इतने छात्र-छात्रों ने पास की परीक्षा
| स्ट्रीम | लड़कियां | लड़के |
| विज्ञान | 80.24% | 74.45% |
| कॉमर्स | 94.50% | 89.90% |
| आर्ट्स | 79.90% | 74.89% |
05:16 PM, 26-Mar-2021
BSEB 12th Result Declared : 38 में से 27 जिलों से कोई टॉपर नहीं निकला
औरंगाबाद से 2 परीक्षार्थी टॉपर सूची में रहे। वहीं राज्य मुख्यालय पटना, भागलपुर, गोपालगंज और बक्सर को भी एक-एक टॉपर मिले। खगड़िया ने आर्ट्स में स्टेट टॉपर दिया। 38 में से 27 जिलों से कोई टॉपर नहीं निकला।
विज्ञापन
05:07 PM, 26-Mar-2021
BSEB 12th Result Declared : सबसे ज्यादा टॉपर्स तिरहुत प्रमंडल के पश्चिम चंपारण से
बिहार 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित हो गए हैं। इसमें तिरहुत प्रमंडल के पश्चिम चंपारण से अकेले 5, जबकि पूर्वी चंपारण से 2 टॉपर रहे। इसके बाद मुख्यमंंत्री के गृह जिले नालंदा के 4 परीक्षार्थी टॉपर्स की सूची में रहे। पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश से सटे बिहार के सुदूरवर्ती किशनगंज जिले से 3 टॉपर रहे।04:59 PM, 26-Mar-2021
BSEB 12th Result Declared : प्रथम श्रेणी में 3,61,597 विद्यार्थी पास
बिहार इंटर रिजल्ट 2021 में प्रथम श्रेणी में 3,61,597 विद्यार्थी, द्वितीय श्रेणी में 5,42,993 विद्यार्थी जबकि तृतीय श्रेणी में 1,41, 352 विद्यार्थी सफल हुए हैं। वहीं कुल परीक्षार्थियों की संख्या 13,40,267 है, जिसमें से कुल 10,45,950 विद्यार्थी पास हुए हैं।04:51 PM, 26-Mar-2021
BSEB 12th Result Declared :अप्रैल के पहले सप्ताह में घोषित होंगे मैट्रिक एग्जाम के रिजल्ट
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इंटर परीक्षाओं के परिणामों के बाद अप्रैल के पहले सप्ताह में मैट्रिक एग्जाम के रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। टॉपर्स वेरिफिकेशन का अधिकतम काम पूरा हो चुका है। होली के बाद फाइनल अंकों को सूचीबद्ध किया जाएगा।04:46 PM, 26-Mar-2021
BSEB 12th Result Declared : वोकेशनल कोर्स में 427 विद्यार्थी पास
वोकेशनल :- कुल विद्यार्थी - 519
- पास - 427
- फेल - 92
- पास प्रतिशत - 82.27%
विज्ञापन
विज्ञापन
04:41 PM, 26-Mar-2021
BSEB 12th Result Declared : साइंस में 539131 में से 411267 विद्यार्थी पास
साइंस :- कुल विद्यार्थी - 5,39,131
- पास - 4,11,267
- फेल - 1,27,864
- पास प्रतिशत - 76.28%
04:38 PM, 26-Mar-2021
BSEB 12th Result Declared : कॉमर्स में 91.48% पास
कॉमर्स :- कुल विद्यार्थी - 73,901
- पास - 67,606
- फेल - 6,295
- पास प्रतिशत - 91.48%
04:33 PM, 26-Mar-2021
BSEB 12th Result Declared : आर्ट्स में 160066 विद्यार्थी फेल
आर्ट्स- कुल विद्यार्थी - 7,26,716
- पास - 5,66,650
- फेल - 1,60,066
- पास प्रतिशत - 77.97%
04:21 PM, 26-Mar-2021
BSEB 12th Result Declared : ये हैं साइंस स्ट्रीम के टॉपर्स
साइंस स्ट्रीम टॉपर्स -- प्रथम स्थान : सोनाली कुमारी - 471 अंक
- दूसरा स्थान : अमन राज और नवीन कुमार - 470 अंक
- तीसरा स्थान : एमडी शकीब - 469 अंक
- चाैथा स्थान : कल्पना कुमारी - 468 अंक
- पांचवा स्थान : प्रियांशु राज - 466 अंक
कमेंट
कमेंट X