{"_id":"606a93258ebc3ee974450df6","slug":"bseb-bihar-board-12th-compartment-exam-registration-start-know-exam-dates","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार बोर्ड : 12वीं बाेर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
बिहार बोर्ड : 12वीं बाेर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया
Mon, 05 Apr 2021 10:03 AM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Mon, 05 Apr 2021 10:03 AM IST
सार
बीएसईबी द्वारा कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा को 29 अप्रैल, 2021 से 10 मई, 2021 तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
बिहार बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा 2021
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा दे चुके विद्यार्थी ध्यान दें, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से कक्षा 12वीं बोर्ड यानी इंटरमीडिएट के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा- 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया पांच अप्रैल, 2021 से शुरू हो गई है। बीएसईबी द्वारा कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा को 29 अप्रैल, 2021 से 10 मई, 2021 तक आयोजित की जाएगी। कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन की विंडो 10 अप्रैल, 2021 तक खुली रहेगी।
विज्ञापन
बिहार बोर्ड की ओर ट्विटर पर जानकारी देते हुए कहा कि कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए छात्रों का परीक्षा फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com पर स्कूल के प्रधानाचार्यों द्वारा ऑनलाइन भरे जा सकते हैं। आवेदन के लिए अंतिम तिथि 10 अप्रैल, 2021 रखी गई है। बीएसईबी ने जानकारी दी कि इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल -सह-विशेष परीक्षा, 2021 में सम्मिलित वैसे विद्यार्थी जो किसी एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण हैं, वे कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए फॉर्म भर सकते हैं। साथ ही इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2020 के वैसे विद्यार्थी जो किसी एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण हैं, तो वे दूसरे अवसर के रूप में कंपार्टमेंटल कोटि में परीक्षा देंगे तथा उसके लिए परीक्षा फॉर्म भरेंगे।
विज्ञापन
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) April 3, 2021
विज्ञापन
ऑनलाइन परीक्षा आवेदन भरने या परीक्षा शुल्क जमा करने में किसी प्रकार की असुविधा होने पर समिति के हेल्पलाइन नंबर 0612-2230039पर संपर्क किया जा सकता है। बिहार बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम मई, 2021 में घोषित किए जा सकते हैं। बीएसईबी ने 26 मार्च को ही कक्षा 12वीं बोर्ड के परिणाम घोषित किए थे। 13.4 लाख छात्रों में से 2,94,317 छात्र फेल हो गए थे।
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) April 3, 2021यह भी पढ़ें : बिहार बोर्ड : बीएसईबी आज तीन बजे जारी करेगा 10वीं का रिजल्ट, यहां देख सकेंगे नतीजे
यह भी पढ़ें : अच्छी पहल : सीबीएसई-सीआईएसआर का इनोवेशन अवॉर्ड, जीतने पर मिलेंगे एक लाख रुपये
कमेंट
कमेंट X