फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BSEB Bihar Board 12th compartment exam last date extended till 15 April

बिहार बोर्ड : 12वीं बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ाई, जानिए नई तारीख

Wed, 14 Apr 2021 05:24 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 14 Apr 2021 05:24 PM IST
सार

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने कक्षा 12वीं बोर्ड यानी इंटरमीडिएट के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा- 2021 के लिए आवेदन तिथि 15 अप्रैल, 2021 तक बढ़ा दी है।

विज्ञापन
BSEB Bihar Board 12th compartment exam last date extended till 15 April
बिहार बोर्ड - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा दे चुके विद्यार्थी ध्यान दें, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से कक्षा 12वीं बोर्ड यानी इंटरमीडिएट के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा- 2021 के लिए आवेदन तिथि आगे बढ़ा दी है। अब आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल, 2021 तक चलेगी। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया पांच अप्रैल, 2021 को शुरू हुई थी। पहले परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल, 2021 थी। बीएसईबी द्वारा कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा को 29 अप्रैल, 2021 से 10 मई, 2021 तक आयोजित की जाएगी।  

विज्ञापन


बिहार बोर्ड की ओर ट्विटर पर जानकारी देते हुए कहा कि कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए छात्रों का परीक्षा फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com पर स्कूल के प्रधानाचार्यों द्वारा ऑनलाइन भरे जा सकते हैं। आवेदन के लिए अंतिम तिथि 15 अप्रैल, 2021 रखी गई है, वहीं आवेदन शुल्क का भुगतान 20 अप्रैल 2021 तक कर सकेंगे। जबकि कक्षा 10वीं बोर्ड यानी मैट्रिक के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा- 2021 और उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटिनी के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 अप्रैल, 2021 से शुरू हो गई है। बीएसईबी कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन की विंडो 16 अप्रैल, 2021 तक खुली रहेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसईबी ने जानकारी दी कि इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल -सह-विशेष परीक्षा, 2021 में सम्मिलित वैसे विद्यार्थी जो किसी एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण हैं, वे कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए फॉर्म भर सकते हैं। साथ ही इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2020 के वैसे विद्यार्थी जो किसी एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण हैं, तो वे दूसरे अवसर के रूप में कंपार्टमेंटल कोटि में परीक्षा देंगे तथा उसके लिए परीक्षा फॉर्म भरेंगे।  

ऑनलाइन परीक्षा आवेदन भरने या परीक्षा शुल्क जमा करने में किसी प्रकार की असुविधा होने पर समिति के हेल्पलाइन नंबर 0612-2230039 पर संपर्क किया जा सकता है। बिहार बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम मई, 2021 में घोषित किए जा सकते हैं। बीएसईबी ने 26 मार्च को ही कक्षा 12वीं बोर्ड के परिणाम घोषित किए थे। 13.4 लाख छात्रों में से 2,94,317 छात्र फेल हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed