फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC TRE 3.0: Third phase teacher recruitment exam starting tomorrow, candidates should understand these guid

BPSC TRE 3.0: कल से शुरू हो रही तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा, अभ्यर्थी अच्छे से समझ लें ये दिशा-निर्देश

Thu, 14 Mar 2024 05:23 PM IST
Kripa Arora कृपा अरोड़ा
Updated Thu, 14 Mar 2024 05:23 PM IST
सार

BPSC Result TRE 3.0 : बिहार लोक सेवा आयोग ने 15 मार्च को होने वाली तीसरे चरण की शिक्षा भर्ती परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकीरिक वेबसाइट पर जाकर अपना सेंटर कोड चेक कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
BPSC TRE 3.0: Third phase teacher recruitment exam starting tomorrow, candidates should understand these guid
बिहार लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

BPSC Result TRE 3.0: बिहार लोक सेवा आयोग ने15 मार्च को होने वाली तीसरे चरण की शिक्षा भर्ती परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाकर बीपीएससी टीआरई 3.0 सेंटर कोड चेक कर सकते हैं।  

विज्ञापन


बीपीएससी शिक्षक भर्ती अभियान का उद्देश्य लगभग 87,709 रिक्तियों को भरना है। यह वैकेंसी प्राइमरी और मिडिल स्कूल के शिक्षकों के लिए है। बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए 5 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। 

विज्ञापन

BPSC TRE 3.0 Exam 2024: परीक्षा केंद्र कोड चेक करें

  • आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  • डैशबोर्ड खुलेगा, यहां आपको BPSC TRE 3.0 Centre Code दिखेगा।
  • इसे चेक करें और डाउनलोड करें।

आयोग ने परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण दिशानिर्देश भी साझा किए हैं जिनका उम्मीदवारों को पालन करना होगा। 

  • बीपीएससी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग समय से कम से कम 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
  • परीक्षा से 1 घंटा पहले ही उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
  • उन उम्मीदवारों को परीक्षा में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी जो अपना प्रवेश पत्र और दो अतिरिक्त पासपोर्ट आकार के फोटो नहीं ले जाएंगे।
  • आवेदकों को परीक्षा समाप्त होने से पहले परीक्षा कक्ष छोड़ने की अनुमति नहीं है, न ही गेट बंद होने के बाद उन्हें बीपीएससी टीआरई 3.0 2024 परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति है।
  • परीक्षा हॉल में बीपीएससी टीआरई 3.0 एडमिट कार्ड 2024 और वैध दस्तावेज/प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है।
  • अभ्यर्थियों को पहचान प्रमाण की एक फोटो, जैसे पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता कार्ड / या बैंक पासबुक लाना होगा।
  • परीक्षा केंद्र में मोबाइल, ब्लूटूथ, वाई-फाई, इलेक्ट्रॉनिक सामग्री लेकर न जाएं। ऐसा करने कानूनी कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed