फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BPSC has invited applications for 62 posts of teachers for Simultala Residential School know the details here

BPSC Teacher Recruitment: माध्यमिक, उच्च माध्यमिक शिक्षक के पदों पर निकली भर्ती; इस दिन से शुरू होगा पंजीकरण

Thu, 14 Mar 2024 02:40 PM IST
Kripa Arora कृपा अरोड़ा
Updated Thu, 14 Mar 2024 02:40 PM IST
सार

Bihar Teacher Recruitment 2024: बीपीएससी ने जमुई स्थित सिमुलतला आवासीय विद्यालय में कुल 62 पदों के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 25 अप्रैल से आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
BPSC has invited applications for 62 posts of teachers for Simultala Residential School know the details here
BPSC Recruitment 2024 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Bihar Teacher Recruitment 2024: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने जमुई स्थित सिमुलतला आवासीय विद्यालय में माध्यमिक शिक्षक के कुल 41 पद और उच्च माध्यमिक शिक्षक के कुल 21 पदों के लिए वैकेंसी निकाली है, यानी बीपीएससी ने कुल 62 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। 

विज्ञापन


इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 25 अप्रैल से शुरू की जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 मई 2024 निर्धारित की गई है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

किस वर्ग के लिए कितने पद?

माध्यमिक शिक्षक के लिए-

  • अनारक्षित वर्ग                     11 
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग   4 
  • अनुसूचित जाति                    8
  • अनुसूचित जनजाति के लिए    1 
  • अति पिछड़ा वर्ग                  10  
  • पिछड़ा वर्ग                          7 


उच्च माध्यमिक शिक्षक के लिए- 

  • अनारक्षित वर्ग                      6 
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग   2 
  • अनुसूचित जाति                    4
  • अनुसूचित जनजाति               1
  • अति पिछड़ा वर्ग                   5 
  • पिछड़ा वर्ग                          3
विज्ञापन

आवेदन करने के लिए क्या है आयु-सीमा?

इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की उम्र सीमा दिनांक 01.01.2024 तक 25 वर्ष होनी चाहिए। वहीं सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम उम्र सीमा 40 वर्ष, पिछड़ा और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 43 वर्ष, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए 45 वर्ष, अनारक्षित महिला के लिए 43 वर्ष निर्धारित की गई है।

विज्ञापन

आवेदन करने के लिए क्या है आवेदन शुल्क?

इस भर्ती अभियान में भाग लेने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को बायोमेट्रिक शुल्क के रुप में 200 रुपये का भुगतान करना होगा, इसके अलावा आरक्षण के मुताबिक आवेदन शुल्क भी भरना होगा।

  • सामान्य- 600 रुपये 
  • बिहार राज्य से अनुसूचित जाति- 150 रूपये 
  • बिहार राज्य के स्थायी निवासी- 150 रूपये 
  • दिव्यांग अभियार्थी- 150 रूपये 
  • अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए- 600 रुपये 

कैसे किया जाएगा उम्मीदवारों का चयन ?

इन पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। प्रांभिक परीक्षा में प्रश्नों की कुल संख्या 120 होगी। 2 घंटे की परीक्षा में 120 बहुविकल्पीय एवं वस्तुनिष्ट प्रश्न होंगे। इसमें 30 प्रश्न सामान्य अध्ययन के, 30 प्रश्न गणित के, 30 प्रश्न रीजनिंग और अंग्रेजी व्याकरण के होंगे।

वहीं मुख्य परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली के अंतर्गत परिक्षार्थीयों से सामान्य अध्ययन के प्रश्न ओर दूसरी पाली में स्वीकृत पद के विषय से संबधित प्रश्न होंगे। दोनों पाली में कुल 300 अंकों का प्रश्न होगा. इसके लिए अभ्यर्थियों के पास 3 घंटे का समय होगा. इसके बाद 100 अंकों का इंटरव्यू राउंड आयोजित होगा. 

इच्छुक उम्मीदवार कैसे करें इस भर्ती के लिए आवेदन? 
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in/www.onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएंगे। 
  • उसके बाद पंजीकरण करने की प्रक्रिया को पूर्ण करें। 
  • अपने आवेदन पत्र में सभी जरूरी सूचनाओं को भरने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 
  • अंत में फोर्म को सबमिट करने के बाद डाउनलोड करें।
  • भविष्य के लिए इक हार्ड कॉपी अपने पास रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed