BPSC: 69वीं संयुक्त प्रतियोगी और अन्य परीक्षाओं की आंसर-की का दूसरा सेट जारी, फटाफट ऐसे करें चेक
BPSC 2nd Answer Key 2023: बीपीएससी 69वीं इंटीग्रेटेड सीसीई और अन्य परीक्षाओं की प्रोविजनल आंसर-की का दूसरा सेट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से इसे चेक कर सकते हैं।
विस्तार
BPSC 69th CCE Answer Key: बिहार लोक सेवा आयोग ने 69वीं संयुक्त प्रतियोगी और अन्य परीक्षाओं (बीपीएससी 69वीं इंटीग्रेटेड सीसीई प्रीलिम्स) की प्रोविजनल आंसर-की का दूसरा सेट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - bpsc.bih.nic.in पर जाकर जनरल स्टडीज की बुकलेट सीरीज ए, बी, सी और डी की दूसरी प्रोविजनल आंसर-की देख सकते हैं।
सामान्य अध्ययन पेपर के लिए बीपीएससी 69वीं इंटीग्रेटेड सीसीई की पहली अनंतिम उत्तर कुंजी 6 अक्तूबर को जारी की गई थी, जिसके खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए उम्मीदवारों को 9 से 11 अक्तूबर तक का समय दिया गया था।
20 अक्तूबर तक करें ये काम
बीपीएससी ने कहा कि उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया की समीक्षा के बाद दूसरी अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं और उन्हें दूसरी अनंतिम उत्तर कुंजी पर भी आपत्ति है, वे उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड का उपयोग करके bpsc.bih.nic.in पर अपने डैशबोर्ड पर लॉग इन कर सकते हैं और इसे सबमिट कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए उम्मीदवारों को पास 18 से 20 अक्तूबर तक का समय है।
इस जरिए से दर्ज करें आपत्ति
आयोग द्वारा उम्मीदवारों से उनके दावों के स्रोत और प्रमाण के साथ आपत्तियां प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। दूसरी अनंतिम उत्तर कुंजी पर आपत्तियां केवल 500 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क का भुगतान करके दर्ज की जा सकती हैं। आयोग ने कहा है कि आपत्तियां केवल उम्मीदवारों के डैशबोर्ड से दर्ज की जा सकती हैं, ईमेल या स्पीड पोस्ट के जरिए भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।
आयोग ने सूचित किया है कि दूसरी अनंतिम उत्तर कुंजी पर दिए गए प्रश्नों के उत्तर जिनमें कोई आपत्ति प्राप्त नहीं होती है, उन्हें अंतिम माना जाएगा।
कमेंट
कमेंट X