BPSC 68th Prelims: बीपीएससी 68वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चैलेंज
BPSC 68th CCE Prelims Provisional Answer Key: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सामान्य अध्ययन पेपर के लिए 68वीं प्रारंभिक संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) की उत्तर कुंजी जारी कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BPSC 68th CCE Prelims Provisional Answer Keys: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सामान्य अध्ययन पेपर के लिए 68वीं प्रारंभिक संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट - bpsc.bih.nic.in पर बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी देख सकते हैं। उम्मीदवार 28 फरवरी शाम पांच बजे तक उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकते हैं। बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी को राज्य के 38 जिलों के परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी।
यह भी पढ़ें : Exam Preparation Tips: कम समय में परीक्षा की अच्छी तैयारी के पांच अहम मंत्र, करिअर में जरूर मिलेगी सफलता
BPSC CCE 68th Prelims उत्तर कुंजी को ऑफ़लाइन दे सकते हैं चुनौती
जिन उम्मीदवारों को किसी भी उत्तर पर आपत्ति है, वे दिए गए समय-सीमा तक बीपीएससी कार्यालय को साक्ष्य और सुझावों के साथ स्पीड पोस्ट भेजकर उत्तर कुंजी को ऑफ़लाइन चुनौती दे सकते हैं। आयोग ने अभ्यर्थियों से लिफाफे पर परीक्षा का नाम लिखने को कहा। समय-सीमा के बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
बीपीएससी ने कहा कि दी गई उत्तर कुंजी अंतरिम है। विषय विशेषज्ञों की एक समिति उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की जांच करेगी और बीपीएससी की अंतिम उत्तर कुंजी तैयार करेगी। अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर आयोग द्वारा ओएमआर शीट का मूल्यांकन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : Board Exam Tips: रट्टा न मारें बल्कि समझकर पढ़ें, मन से निकालें कठिन विषय का डर, आसान होगी हर परीक्षा की डगर
BPSC CCE 68th Prelims अंतरिम उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें?
-
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - bpsc.bih.nic.in पर जाएं। -
होम पेज पर, “अंतरिम उत्तर कुंजी :: सामान्य अध्ययन – बुकलेट सीरीज ए, बी, सी, डी” लिंक पर क्लिक करें। -
बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी। -
उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक-दो प्रिंट आउट ले लें। -
उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए सही उत्तर के संदर्भ प्रमाण सहित बीपीएससी कार्यालय को समय-सीमा में पहुंचा दें।
कमेंट
कमेंट X