फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BPSC 66th Combined Preliminary Competitive exam answer key released on bpsc.bih.nic.in

बिहार लोक सेवा आयोग ने जारी की 66वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा की उत्तर कुंजी

Fri, 22 Jan 2021 04:12 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 22 Jan 2021 04:12 PM IST
विज्ञापन
BPSC 66th Combined Preliminary Competitive exam answer key released on bpsc.bih.nic.in
उत्तर कुंजी

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 66वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अभ्यर्थी बीपीएससी की  आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। BPSC 66वीं सीसीई परीक्षा 27 दिसंबर 2020 को आयोजित की गई थी। 

विज्ञापन


आधिकारिक वेबसाइट
bpsc.bih.nic.in

इसे भी पढ़ें-बड़ी खबर: ओडिशा सरकार 10वीं के छात्रों को परीक्षा में मदद के लिए ‘गाइडबुक’ कराएगी मुहैया
विज्ञापन



5 फरवरी तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in के जरिए अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंट ले सकते हैं। इसके अलावा, अभ्यर्थी आंसर के प्रश्नों के उत्तरों को चुनौती देते हुए अपनी आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं। अभ्यर्थी उत्तर कुंजी पर आपत्ति 5 फरवरी शाम 5 बजे तक दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-HTET Result 2020: हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2020 का रिजल्ट जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

66वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा बिहार के 35 जिलों में 888 केंद्रों में आयोजित की गई थी। परीक्षा में चार लाख 50 हजार 287 उम्मीदवार शामिल हुए थे। बता दें कि आयोग औरंगाबाद जिले के केंद्र संख्या 660 के उम्मीदवारों के लिए बीपीएससी 66 वीं प्रारंभिक संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा फिर से आयोजित की जाएगी। इसे लेकर आयोग ने नोटिस जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि उम्मीदवारों को सेंटर 660 - बी.एल. इंडो एंग्लियन पब्लिक स्कूल, रामपुर कुल, औरंगाबाद आवंटित किया गया। इस केंद्र में 850 उम्मीदवार परीक्षा देंगे। 

इसे भी पढ़ें- UP Board 2021: दो चरणों में होंगी बारहवीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं, पहला चरण इस दिन से होगा शुरू


बीपीएससी 66 वीं पुन: परीक्षा का आयोजन 14 फरवरी को होगा। यह परीक्षा दोपहर 12 बजे से लेकर 2 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि किसी भी तरह की अधिसूचना के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

डायरेक्ट लिंक

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed